बागमती नदी की जल निकासी अवरोध हटाने की मांग, किसानों ने डीएम को दिया आवेदन

मुजफ्फरपुर। बागमती नदी की उपधारा कनौजर घाट, जिला समस्तीपुर के निकट जल निकासी अवरोध को हटाने की मांग को लेकर प्रखंड के मुन्नी बैंगरी पंचायत क्षेत्र और आसपास के ग्रामीणों ने संयुक्त हस्ताक्षर युक्त आवेदन मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी को देकर कार्यवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया निर्माण के कारण जल निकासी बाधित हो गई है, जिससे बन्दरा प्रखण्ड के मुन्नी बैंगरी,हत्था,पटसारा,बन्दरा और गायघाट प्रखंड सुस्ता,जाँता आदि के किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं।
यह आवेदन राम ललित राय के नेतृत्व में लिखा गया है।जिसमें कहा गया है कि बागमती की उपधारा, जो कन्नौजर घाट (जिला समस्तीपुर) के पास मुख्य धारा से मिलती है, पुलिया निर्माण कार्य के कारण अवरुद्ध हो गई है। इसके चलते खेतों में अत्यधिक पानी जमा हो गया है, जिससे धान की फसलें प्रभावित हो रही हैं। किसानों ने अपनी फसलों को बचाने के लिए जल निकासी मार्ग को जल्द से जल्द खुलवाने की मांग की है।

इस आवेदन पर राम पदारथ राय, कपिल देव राय, संजीव कुमार राय, कौशल किशोर राय समेत दर्जनों किसानों के हस्ताक्षर और निशान अंकित हैं।

  • Related Posts

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading
    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    जमुई मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘नक्सलियों पर सुप्रीम कोर्ट में हो गई बहस, वंदे मातरम पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- आगे के लिए बचा कर रखें दलील

    ‘नक्सलियों पर सुप्रीम कोर्ट में हो गई बहस, वंदे मातरम पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- आगे के लिए बचा कर रखें दलील

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल

    वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल

    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’

    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’