गोरौल स्टेशन पर दो एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग

 केंद्रीय गृहराज्य मंत्री को सौंपा गया ज्ञापन

वैशाली, मोहन कुमार सुधांशु।

सोनपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के अंतर्गत आने वाले गोरौल रेलवे स्टेशन पर दो महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर रविवार को जिला पार्षद रुबी कुमारी ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।

जिला पार्षद ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि जयनगर-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 15549/15550) तथा बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 11123/11124) का ठहराव गोरौल स्टेशन पर अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि गोरौल चीनी मिल परिसर में करीब 13 फैक्ट्रियां संचालित हो रही हैं, जहां सैकड़ों मजदूर कार्यरत हैं। ट्रेनों के ठहराव से इन मजदूरों को यात्रा में सुविधा मिलेगी।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने बताया कि हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और पटना में पढ़ाई करने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राएं प्रतिदिन आवागमन करते हैं। अगर दोनों ट्रेनों का ठहराव गोरौल में हो जाता है, तो न केवल उन्हें किफायती यात्रा की सुविधा मिलेगी, बल्कि समय की भी बचत होगी और सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाएं भी घटेंगी।

जिला पार्षद रुबी कुमारी ने यह भी बताया कि पूर्व में उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, सांसद पप्पू यादव, सुदामा प्रसाद समेत कई नेताओं को ज्ञापन सौंपा है। बावजूद इसके अब तक ट्रेनों का ठहराव गोरौल स्टेशन पर नहीं हो पाया है।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला