Delimitation Bill: अब उद्धव ठाकरे गुट ने बढ़ाया सस्पेंस, ‘हमारी पार्टी की…’

परिसीमन बिल (Delimitation Bill) पर अब उद्धव ठाकरे की पार्टी ने बड़ा बयान दे दिया है। पार्टी के लोकसभा सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि बिल आने के बाद हम अपना रुख तय करेंगे। सबसे बड़ी बात उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की अलग और हमारी पार्टी की स्वतंत्र भूमिका हो सकती है। उन्होंने कहा कि विधेयक को हमारा न तो विरोध है और न ही समर्थन है। हम ‘वेट एंड वॉच’ की भूमिका में हैं। दिल्ली में कल इंडिया गठबंधन की बैठक पर उन्होंने कहा कि वो इसमें शामिल होंगे।

बता दें कि परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को मोदी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी. परिसीमन से। सभी राज्यों में 50 फीसदी लोकसभा सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव है। सूत्रों के मुताबिक बिल को कांग्रेस की सहयोगी शरद पवार की NCP (SP) समर्थन दे सकती है. महाराष्ट्र में शरद पवार, कांग्रेस और उद्धव ठाकरे का गठबंधन है।

इंडिया गठबंधन में फूट?

इस बिल को लेकर इंडिया गठबंधन में फूट पड़ती दिखाई दे रही है। शनिवार को संसद सत्र के लिए इंडिया गठबंधन ने बैठक बुलाई है। इस बैठक में सुप्रिया सुले शामिल नहीं होंगी क्योंकि उनके पिता शरद पवार अस्पताल में भर्ती हैं। शरद पवार की पार्टी का कोई दूसरा सांसद इस बैठक में शामिल होगा या नहीं, इस पर भी सस्पेंस है।

30 नवंबर से लोकसभा का सत्र

गौरतलब है कि मानसून सत्र के दूसरे हिस्से के तहत लोकसभा की विशेष बैठक 30 नवंबर से और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर से बुलाई गई है। माना जा रहा है कि सरकार इस दौरान महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को पारित कराने का प्रयास कर सकती है।

सरकार को कितने आंकड़े चाहिए?

बिल को पास कराने के लिए लोकसभा में 360 वोटों की जरूरत है. NDA के पास 320 का आंकड़ा है और उन्हें 40 सांसदों का और समर्थन चाहिए।, वहीं राज्यसभा में बहुमत का आंकड़ा 164 है. सरकार के पास 153 है और उसे 11 और सांसदों का समर्थन चाहिए।
  • Related Posts

    सुरेन्द्र कुमार का जीवन गुज़र रहा है दयनीय स्थिति में
    • TN15TN15
    • November 27, 2026

    कानपुर की मैथा तहसील के ग्राम कोढ्वा निवासी…

    Continue reading
    गन्ना किसानों ने ₹600 प्रति क्विंटल की दर से गन्ना खरीदी की मांग को लेकर किसान संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन
    • TN15TN15
    • November 26, 2026

    मांग पूरी नहीं होने पर दी तीव्र आंदोलन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Delimitation Bill: अब उद्धव ठाकरे गुट ने बढ़ाया सस्पेंस, ‘हमारी पार्टी की…’

    • By TN15
    • November 27, 2026
    Delimitation Bill: अब उद्धव ठाकरे गुट ने बढ़ाया सस्पेंस, ‘हमारी पार्टी की…’

    Delimitation Bill 2026: परिसीमन आयोग में कौन-कौन होते हैं सदस्य, कौन करता है नियुक्ति?

    • By TN15
    • November 27, 2026
    Delimitation Bill 2026: परिसीमन आयोग में कौन-कौन होते हैं सदस्य, कौन करता है नियुक्ति?

    राम के वनवास पर माँ रोई, पिता ने प्राण त्याग दिए… क्या पिता का प्रेम माँ से भी गहरा होता है?

    • By TN15
    • November 27, 2026
    राम के वनवास पर माँ रोई, पिता ने प्राण त्याग दिए… क्या पिता का प्रेम माँ से भी गहरा होता है?

    Explained: ड्रोन के झुंड को चुटकी में खत्म करने वाला ‘भार्गवास्त्र’, कैसे बनेगा गेम चेंजर?

    • By TN15
    • November 27, 2026
    Explained: ड्रोन के झुंड को चुटकी में खत्म करने वाला ‘भार्गवास्त्र’, कैसे बनेगा गेम चेंजर?

    सुप्रिया सुले कल INDIA गठबंधन की बैठक में नहीं होंगी शामिल!

    • By TN15
    • November 27, 2026
    सुप्रिया सुले कल INDIA गठबंधन की बैठक में नहीं होंगी शामिल!

    कार्तिगई दीपम विवाद: नाराज SC ने जारी किया अवमानना नोटिस, रिपोर्ट को बताया ‘घड़ियाली आंसू’

    • By TN15
    • November 27, 2026
    कार्तिगई दीपम विवाद: नाराज SC ने जारी किया अवमानना नोटिस, रिपोर्ट को बताया ‘घड़ियाली आंसू’