दिल्ली के समाजवादियों ने क्रांति दिवस पर शहीदों की याद में पैदल मार्च किया

आज 9 अगस्त क्रांति दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर दिल्ली के समाजवादी साथियों ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भारत छोड़ो आंदोलन के शहीदों की याद में राष्ट्रपिता गांधी की समाधि राजघाट से आचार्य नरेंद्र देव गुलाब वाटिका तक पैदल मार्च किया। पैदल मार्च प्रारंभ करने के पूर्व समाजवादी साथियों ने बापू की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित किया ।

 

पैदल मार्च में रमेश शर्मा, विजय प्रताप, उत्तर प्रदेश सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष रामधीरज , श्याम गंभीर ,डॉ हरीश खाना, शशि शेखर सिंह, संजय कनौजिया, पुरुषोत्तम, दिल्ली के पूर्व पार्षद राकेश कुमार सहित अन्य साथियों ने हिस्सा लिया। आचार्य नरेंद्र देव वाटिका में में आचार्य जी की प्रतिमा को माल्यार्पण किया गया और आचार्य नरेंद्र देव अमर रहें, अंधेरे में तीन प्रकाश गांधी ,लोहिया, जयप्रकाश तथा भारत छोड़ो आंदोलन के शहीद अमर रहे के नारे लगाए गए। पैदल यात्रा के बाद आचार्य नरेंद्रदेव वाटिका में भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में भारत छोड़ो आंदोलन के ऐतिहासिक महत्व तथा अगस्त क्रांति में समाजवादी नेताओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा करने के एक सभा भी हुई। दिल्ली के वरिष्ठ समाजवादी नेता श्याम गंभीर ने सभा की अध्यक्षता की तथा पूर्व पार्षद राकेश कुमार ने सभा का संचालन किया। सभा को शशि शेखर सिंह, रामधीरज , विजय प्रताप, संजय कनौजिया, हरीश खन्ना , पुरुषोत्तम ने सम्बोधित किया।

सभा को संबोधित करते हुए सभी साथियों ने एक स्वर से इस बात को दोहराया कि 8 अगस्त 1942 की रात्रि में बंबई में कांग्रेस कार्यसमिति में महात्मा गांधी के ऐतिहासिक भाषण में रखे प्रस्ताव ‘ अंग्रेजो भारत छोड़ो’ के बाद ब्रिटिश साम्राज्य की पुलिस के द्वारा सवेरा होने के पहले महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरु, सरदार पटेल ,आचार्य नरेंद्रदेव सहित सभी मात्वपूर्ण नेताओं को गिरफ्तार कर लिया और तब समाजवादी नेत्री अरुणा आसफ अली ने 9 अगस्त को बंबई के गोवालिया टैंक मैदान में ब्रिटिश राज की सैकड़ों पुलिस को चकमा देकर कांग्रेस का तिरंगा झंडा फहरा दिया।वक्ताओं ने एक एक कर भारत छोड़ो आंदोलन को देश में फैलाने के लिए हजारीबाग जेल से भागने वाले जयप्रकाश नारायण और उनके चार अन्य साथियों ,समाजदवादी नेता राममनोहर लोहिया, अच्चयुत पटवर्धन ,अरुणा आसफ अली, उषा मेहता आदि की भूमिका के साथ अंडरग्राउंड रेडियो के द्वारा भारतवासियों को गांधी का संदेश सुनाकर देश की आजादी के आंदोलन को राष्ट्रव्यापी बनाने में उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि लोहिया ने 9 अगस्त को जनता का दिवस कहा था और इसे भारतवासियों को आजादी के बाद धूमधाम से मनाने के लिए कहा था। इसलिए दिल्ली के समाजवादी आज भी इस ऐतिहासिक दिवस को मनाते हैं।

  • Related Posts

    कॉकरोच जनता पार्टी आंदोलन को मिला एसकेएम का साथ 

    दिल्ली जंतर मंतर पर सोनम वांगचुक और अभिजीत…

    Continue reading
    प्याज किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने 13% बढ़ाया खरीद मूल्य 

    सरकार ने प्याज खरीद मूल्य बढ़ाया   नई…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गोविंद देव गिरी के बाद अब कमल नयन दास…सवालों पर झुंझला कर झटक दिया न्यूज़ चैनल का माइक

    • By TN15
    • July 7, 2026
    गोविंद देव गिरी के बाद अब कमल नयन दास…सवालों पर झुंझला कर झटक दिया न्यूज़ चैनल का माइक

    वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video 

    • By TN15
    • July 7, 2026
    वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video 

    कॉकरोच जनता पार्टी आंदोलन को मिला एसकेएम का साथ 

    • By TN15
    • July 7, 2026
    कॉकरोच जनता पार्टी आंदोलन को मिला एसकेएम का साथ 

    किसान संघर्ष मोर्चा का महापंचायत का ऐलान, 17 जुलाई को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर जुटेंगे हजारों किसान

    • By TN15
    • July 7, 2026
    किसान संघर्ष मोर्चा का महापंचायत का ऐलान, 17 जुलाई को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर जुटेंगे हजारों किसान

    IND VS ENG: आज गदर मचाएंगे वैभव सूर्यवंशी, जीत का है दारोमदार!

    • By TN15
    • July 7, 2026
    IND VS ENG: आज गदर मचाएंगे वैभव सूर्यवंशी, जीत का है दारोमदार!

    मातम के बीच बारूद की गूंज! ईरान ने हॉर्मुज में मचाया कहर ? दो जहाजों पर मिसाइल से किया अटैक

    • By TN15
    • July 7, 2026
    मातम के बीच बारूद की गूंज! ईरान ने हॉर्मुज में मचाया कहर ? दो जहाजों पर मिसाइल से किया अटैक