Delhi Weather: आने वाले दिनों में ठिठुरेगी दिल्ली, क्रिसमस पर और ठंड बढ़ने का अनुमान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Delhi Weather: दिल्ली की सर्दी युं तो काफी मश्हूर है, लेकिन ये सर्दी बहुत बार लोगों के लिए परेशानी का सबक भी बन जाती है । जैसे-जैसे शहर का तापमान गिरता है, दिल्ली में घने कोहरे की चादर छा जाती है। तापमान की गिरावट के साथ ही दिल्ली की हवा की गुणवत्‍ता मतलब एयर क्वालिटी(AQI) भी गिर रही है ।

दिल्ली में कड़ाके की ठंड दिन- प्रतिदिन बढ़ती जा रही है । लोग ठंड से बचने के लिए, सड़कों पर आग से हाथ तापते नज़र आ जाएंगे । जाते हुए दिसंबर में राष्ट्रीय राजधानी समेत देश भर के विभिन्न राज्यों में अचानक तेजी से ठंड बढ़ गई है । बढ़ती सर्दी के बीच, मौसम विभाग ने और ज़्यादा सर्दी बढ़ने के संकेत दिए हैं ।

delhi weather
बात करें मौसम के हाल की, तो 24 दिसंबर यानी आज की सुबह न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया , वहीं अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा ।

मौसम विभाग (IMD) का अनुमान

मौसम विभाग ने बढ़ती सर्दी के संदर्भ में चेतावनी जाहिर की है । IMD ने कहा है कि नए साल से पहले ही दिल्ली में और भी ठंड पढ़ सकती है । IMD के पहले के अनुमान के हिसाब से, रविवार और सोमवार को दिल्ली का न्युम्तन तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, वही अतिक्ततम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। इस के साथ-साथ IMD ने coldwave यानी शीतलहर का भी अलर्ट जाहिर किया है।

सर्दी के साथ- साथ दिल्ली पर प्रदूषण की भी मार

दिल्ली में सर्दी से लोग पहले से ही ठिठुर रहें हैं और साथ ही सुबह के समय घने कोहरे का प्रकोप भी झेल रहें हैं । इसी के साथ दिल्ली प्रदूषण की भी मार झेल रहा है । मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली की Air quality मौजूदा समय में खराब कैटेगरी में बनी हु्ई है । शहर का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार है और ये एक खराब श्रेणी में मानी जाती है । IMD के मुताबिक दिल्ली में कोहरा और धुंध अभी और परेशान कर सकता है ।

दिल्ली के स्कूलस बढ़ती ठंड के चलते बंद

तेज़ी से बढ़ती ठंड के बीच 22 दिसंबर को दिल्ली सरकार ने स्कूलों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया। दरअसल, सरकार की ओर से कहा गया है कि दिल्ली के सभी सरकारी स्कूल 1 जनवरी से 15 जनवरी के बीच बंद रहेंगे। लेकिन 2 जनवरी से 14 जनवरी 2023 के बीच 9 वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए एक्स्ट्रा क्लास चलती रहेगी । इसके चलते, शिक्षा निदेशालय की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसमें बताया गया कि दो शिफ्ट में स्कूल खोले जाएं। पहली शिफ्ट सुबह 8.30 से 12.50 तक और दूसरी 1.30 से 5.50 तक है।

Related Posts

गिझौड़ में नोएडा प्राधिकरण की भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, ध्वस्तीकरण की मांग
  • TN15TN15
  • October 19, 2026

नोएडा। सेक्टर-53 के अंतर्गत ग्राम गिझौड़ में नोएडा…

Continue reading
गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई पर निर्णायक कार्रवाई करे सरकार : सीटू
  • TN15TN15
  • October 17, 2026

अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस पर गंगेश्वर दत्त शर्मा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!

  • By TN15
  • October 19, 2026
मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!

भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा! 

  • By TN15
  • October 19, 2026
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा! 

 चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

  • By TN15
  • October 19, 2026
 चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

  • By TN15
  • October 19, 2026
मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

  • By TN15
  • October 19, 2026
तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत

  • By TN15
  • October 19, 2026
Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत