दिल्ली : पीरागढ़ी में कार से मिली थी 3 लाश, तांत्रिक ही निकला कातिल! बाबा कमरुद्दीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में एक कार के अंदर तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी तांत्रिक बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बाबा का नाम कमरुद्दीन बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, यह बाबा लोगों के पैसों को दोगुना करने और धन वर्षा का झांसा देकर ठगता था।

तंत्र-मंत्र और पूजा के बहाने जीतता था लोगों का भरोसा

पीरागढ़ी कांड में जिस तांत्रिक कमरुद्दीन उर्फ बाबा का नाम सामने आया है, वो यूपी के फिरोजाबाद का रहने वाला बताया जा रहा है। गाजियाबाद के लोनी में वो तांत्रिक केंद्र चलाता था। इसके अलावा वो फिरोजाबाद में भी तांत्रिक केंद्र चला रहा था। वो लोगों को अचानक पैसे मिलने का लालच देता था। तंत्र-मंत्र और पूजा के बहाने पहले वो लोगों का भरोसा जीतता था और उसके बाद जहरीले लड्डू खिलाकर लोगों को मार देता था। फिर पैसे और कीमती सामान लेकर फरार हो जाता था।

पैसे की लालच में तांत्रिक ने जहर देकर मारा!

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया, ”हमें रविवार को एक कॉल मिली थी, जांच में एक कार में तीन लोगों के शव मिले थे। इसमें एक बाबा का नाम सामने आया तो उससे पूछताछ की गई। उसने माना कि पैसे की लालच में जहरीला पदार्थ देकर मारा। पहले एक महिला के पति को दिखाने के लिए गए थे और उसने वहां पर पैसे बनाकर दिखाये और फिर उसमें इनको फंसाता चला गया।

आरोपी तांत्रिक ने जहरीला लड्डू खिलाकर पैसे लूटे

पुलिस के मुताबिक फिर उस दिन ये लोग दो लाख रुपये लेकर गए थे, जिसमें बाबा ने कहा था कि वो करोड़ों बनाकर देगा लेकिन जब ये लोग पहुंचे तो जहरीला लड्डू खिलाकर पैसे लूट लिए. जहां गाड़ी मिली है वहीं पर ये बाबा उस दिन उतरा था। पहले भी इस बाबा कमरुद्दीन पर आपराधिक मुकदमे हो चुके हैं. अभी कई पहलुओं की जांच हो रही है।

  • Related Posts

    जंतर-मंतर पर थाली-चम्मच लेकर पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    ऋषी तिवारी नई दिल्ली। दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर…

    Continue reading
    शाहदरा के मकान में लगी भीषण आग, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    दिल्ली के शाहदरा इलाके में शनिवार (20 जून)…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पश्चिम चंपारण के GMCH अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, डॉक्टर्स पर पत्रकारों से अभद्रता का आरोप

    • By TN15
    • June 20, 2026
    पश्चिम चंपारण के GMCH अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, डॉक्टर्स पर पत्रकारों से अभद्रता का आरोप

    टीकमगढ़ सीएमओ ओमपाल भदौरिया के काले कारनामें

    • By TN15
    • June 20, 2026
    टीकमगढ़ सीएमओ ओमपाल भदौरिया के काले कारनामें

    जंतर-मंतर पर थाली-चम्मच लेकर पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक

    • By TN15
    • June 20, 2026
    जंतर-मंतर पर थाली-चम्मच लेकर पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक

    ‘कॉकटेल 2’ ने भी दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, दोपहर 3 बजे तक पहुंची 17 करोड़ के पार!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    ‘कॉकटेल 2’ ने भी दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, दोपहर 3 बजे तक पहुंची 17 करोड़ के पार!

    रामपुर में योगी सरकार ने खत्म की 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा, आजम खान केस में कर रहे थे पैरवी

    • By TN15
    • June 20, 2026
    रामपुर में योगी सरकार ने खत्म की 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा, आजम खान केस में कर रहे थे पैरवी

    कर्नाटक सरकार ने RSS को भेजी चिट्ठी तो भड़के महेश जेठमलानी, प्रियांक खरगे बोले- ‘मुझे उपदेश देने से पहले…’

    • By TN15
    • June 20, 2026
    कर्नाटक सरकार ने RSS को भेजी चिट्ठी तो भड़के महेश जेठमलानी, प्रियांक खरगे बोले- ‘मुझे उपदेश देने से पहले…’