राकेश जाखेटिया
नई दिल्ली । रक्तदान शिविर एवं दंत जांच शिविर का भव्य आयोजन गत दिनों दिल्ली प्रदेश माहेश्वरी संगठन के तत्वाधान में AIIMS के सहयोग से दीनबंधु सर छोटू राम धर्मशाला केशवपुरम मेट्रो स्टेशन के निकट दिल्ली में आयोजित किया । इसमें 135 रक्तवीरो ने रक्तदान किया । दांतों की जांच के लिए डॉक्टर सुहानी माहेश्वरी का प्रमुख योगदान रहा ।

प्रदेशाध्यक्ष जगदीश बागडी, कोषाध्यक्ष , विमल मूंदड़ा, उपाध्यक्ष घनश्याम जी बाहेती, आनंद जाजू, संयुक्त मंत्री श्री विमल मुंदड़ा (वासुदेवा) के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ ! कार्यसमिति सदस्य महासभा श्री महेश रांदड, उत्तरांचल संयुक्तमंत्री ओम जी तापड़िया, मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक जी झंवर, प्रदेश महिला संगठन कि अध्यक्षा श्रीमती श्यामा जी भांगाड़ियां, पूर्वी जिला 2 के मंत्री विमल चांडक, उत्तरी पश्चिमी जिला अध्यक्ष श्री अनिल गगरानी , मंत्री राजीव , प्रभात केला, अशोक जी करनानी , विकास माहेश्वरी (बॉबी), अंशुल माहेश्वरी , किशोर बाहेती आदि ने उपस्थिति हो कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई !






