Delhi Politics: अब दिल्ली में केजरीवाल ने बीजेपी पर लगाया सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप,  कहा – AAP के 7 विधायकों को खरीदने के लिए दिया 25 करोड़ का ऑफर

Delhi News : बिहार में नीतीश कुमार के एनडीए में जाने की खबर की बीच दिल्ली से बड़ी खबर आ रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर उनकी सरकार को गिराने के लिए षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है।  उन्होंने कहा है कि बीजेपी आम आदमी पार्टी (AAP MLAs) के 7 विधायकों को खरीदने की कोशिश में जुटी है। आप के विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ये भी कहा कि उनके विधायकों को बताया जा रहा है कि जल्द केजरीवाल गिरफ्तार होंगे। वहीं, दिल्ली सरकार में वित्त मंत्री आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर कई आरोप लगाए हैं।

चुनावी टिकट का भी ऑफर

 

दिल्ली के सीएम के मुताबिक पिछले दिनों के दौरान बीजेपी ने दिल्ली के 7 आम आदमी पार्टी के विधायकों से संपर्क कर कि कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे। उसके बाद आप के विधायकों को तोड़ेंगे। आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों से बात  हो गई है। औरों से भी बात कर रहे हैं। उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा दें। आप भी आ जाओ। 25 करोड़ रुपये देंगे और बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़वा देंगे, हालांकि, उनका दावा है कि उन्होंने 21 एमएलए से संपर्क किया है, लेकिन हमारी जानकारी के मुताबिक उन्होंने अभी तक 7 एमएलए को ही संपर्क किया है और सबने मना कर दिया।

 

AAP की सरकार गिराने की साजिश

 

सीएम अरविंद केजरीवाल के मुताबिक इसका मतलब कि किसी शराब घोटाले की जांच के लिए मुझे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा बल्कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं। पिछले नौ सालों में हमारी सरकार गिराने के लिए इन्होंने कई षड्यंत्र किए.  अभी तक इन्हें किसी में भी सफलता नहीं मिली. भगवान ने और जनता ने हमेशा हमारा साथ दिया. हमारे सभी एमएलए मजबूती से  साथ हैं. इस बार भी ये लोग अपने नापाक इरादों में फेल होंगे।

 

चुनाव में हराना बीजेपी के बस की बात नहीं

 

बीजेपी वाले जानते हैं कि दिल्ली की जनता के लिए हमारी सरकार ने कितने काम किए हैं. इनकी पैदा की गई तमाम अड़चनों के बावजूद हमने इतने काम किए हैं। दिल्ली की जनता आप से बेइंतहा प्यार करती है, इसलिए चुनावों में आप को हराना इनके बस की बात नहीं. यही वजह है कि एक फर्जी शराब घोटाले के बहाने गिरफ्तार कर सरकार गिराना चाहते हैं।

  • Related Posts

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    वोट चोरी पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    Continue reading
    विपक्ष के एकजुट होकर बिना सड़कों पर उतरे दबाव में नहीं आएगी सरकार!

    2023 में चुनाव आयुक्तों के खिलाफ कोई एफआईआर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे