Delhi Politics : कभी पूरा नहीं होगा केजरीवाल का प्रधानमंत्री बनने का सपना : सुरेन्द्र कुमार सिंह

भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के नेता सुरेन्द्र कुमार सिंह ने समाजसेवी अन्ना हजारे के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लिखे पत्र को लेकर आम आदमी पार्टी को घेरा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को शर्म आनी चाहिए कि जिन अन्ना हजारे के बल पर वह दिल्ली के मुख्यमंत्री बने वे ही उनकी नीतियों पर उन्हें फटकार लगा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल देश के राजनीति बदलने निकले थे और खुद भ्रष्टाचार की दलदल में इतने धंस गये कि उनके मंत्री जेल में डाले जा रहे हैं। सुरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि केजरीवाल प्रधानमंत्री बनने के लिए किसी भी हद तक जाना चाहते हैं। वह देश और समाज के उत्थान के लिए बनाये गये संसाधनों को लुटाने में लगे हैं। सुरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि जब राज्यसभा में देश और समाज के मुद्दे उठाने के लिए केजरीवाल को तेज तर्रार नेता को राज्यसभा सांसद बनाने का मौका मिला तो उन्होंने अपने स्वजातीय लोगोें को पैसे लेकर राज्यसभा में भेज दिया।

उन्होंने केजरीवाल को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि इन दोनों लोगों ने कभी कोई मुद्दा नहीं उठाया। सुरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि बड़ी-बड़ी बातें करने वाले केजरीवाल ने उन तमाम नेतओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया था, जिनके बल पर वह दिल्ली के मुख्यमंत्री बने थे। सुरेन्द्र कुमार सिंह का कहना था कि जो व्यक्ति अपने आंदोलनकारी साथियों का न हुआ वह दिल्ली का क्या होगा ? जो व्यक्ति छल कपट की राजनीति करने में माहिर है वह प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल का प्रधानमंत्री बनने का सपना कभी पूरा नहीं होगा। प्रधानमंत्री तो बहुत दूर की बात है अगले चुनाव में केजरीवाल को दिल्ली से भी उखाड़ फेंक दिया जाएगा।

  • Related Posts

    कर्नाटक सरकार ने RSS को भेजी चिट्ठी तो भड़के महेश जेठमलानी, प्रियांक खरगे बोले- ‘मुझे उपदेश देने से पहले…’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर कर्नाटक सरकार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Donald Trump Meloni Row: मेलोनी से भिड़े ट्रंप अब विवाद में डाल रहे घी, बोले- ‘वे हमारे साथ नहीं, ये अच्छी बात नहीं…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    Donald Trump Meloni Row: मेलोनी से भिड़े ट्रंप अब विवाद में डाल रहे घी, बोले- ‘वे हमारे साथ नहीं, ये अच्छी बात नहीं…’

    भारत संग बॉर्डर विवाद पर बालेन शाह मान ही नहीं रहे, यूके के मीडिएशन पर सफाई भी दी और अड़े भी 

    • By TN15
    • June 22, 2026
    भारत संग बॉर्डर विवाद पर बालेन शाह मान ही नहीं रहे, यूके के मीडिएशन पर सफाई भी दी और अड़े भी 

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच के बीच बड़ी खबर, दान के पैसों की गिनती करने वाली टीम बदली

    • By TN15
    • June 22, 2026
    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच के बीच बड़ी खबर, दान के पैसों की गिनती करने वाली टीम बदली

    श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) ने मनाया योग दिवस

    • By TN15
    • June 22, 2026
    श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) ने मनाया योग दिवस

    लाहौर किला जेल में हठयोग!

    • By TN15
    • June 22, 2026
    लाहौर किला जेल में हठयोग!

    बाबा जी आए, बाबा जी जाएं

    • By TN15
    • June 22, 2026
    बाबा जी आए, बाबा जी जाएं