Delhi : 29 को जंतर-मंतर पर केजरीवाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी ओबीसी संयुक्त संघर्ष समिति 

OBC संयुक्त संघर्ष समिति ने सड़कों पर लगाए पोस्टर, आंदोलन की अगुआई करेंगे सुनील यादव 

OBC संयुक्त संघर्ष समिति केजरीवाल सरकार के खिलाफ आंदोलन करने जा रही है। 29 जनवरी को दिल्ली के जंतर मंतर संगठन के अध्यक्ष सुनील यादव की अगुआई में धरना प्रदर्शन होगा। बाकायदा जगह जगह प्रदर्शन के पोस्टर लगा दिए गए हैं। आईटीओ चैराहे के पास सड़कों पर लगा एक पोस्टर तो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पोस्टर में अरविंद केजरीवाल सरकार को चेतावनी देते हुए लिखा गया है कि मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 1993 से पहले रहने का निवासी होना चाहिए। इस बाध्यता को खत्म कर देना चाहिए। इसकी वजह से अब पिछड़ा वर्ग के बच्चों को एडमिशन और नौकरियों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही ओबीसी समाज के अन्य लोगों को दिल्ली की आवश्यक सुविधाएं लेने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. यह पोस्टर ओबीसी संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुनील यादव की तरफ से लगाया गया है।

इस पोस्टर में ओबीसी समाज को साथ आकर जंतर-मंतर चलने की अपील की गई है. 1993 से पहले रहने वाले लोग ही मूल निवास प्रमाण पत्र के लिए अधिकृत होंगे. इस कानून को रद्द कर दिल्ली का निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ओबीसी वर्ग को छूट देने के लिए केजरीवाल सरकार से अपील की गई है. यह पोस्टर ओबीसी संयुक्त मोर्चा समिति के अध्यक्ष सुनील यादव नामक व्यक्ति की ओर स जारी किया गया है, जिसमें मुहिम से जुड़ने के लिए एक मोबाइल नंबर पर फ्री कॉल करने के लिए भी ओबीसी वर्ग से अपील की गई है.

29 जनवरी को ओबीसी वर्ग करेगा जंतर-मंतर कूच

इस पोस्टर के मुताबिक 29 जनवरी 2023 को दोपहर 11 बजे दिल्ली के निवास प्रमाण पत्र मामले को लेकर ओबीसी वर्ग राजधानी के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेगी. बता दें कि हाल ही में ओबीसी उपवर्गीकरण के लिए 6 महीने के लिए आयोग का कार्यकाल बढ़ा दिया गया. रोहिणी आयोग ने सरकार से कहा था कि उपवर्गीकरण पर एक मसौदा रिपोर्ट तैयार है, लेकिन फिर केंद्रीय सूची में समुदायों की सूची के स्टडी के लिए समय मांगा.

  • Related Posts

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
    • TN15TN15
    • March 7, 2026

    बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

    Continue reading
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?