Noida News : सीपीआईएम ने डॉक्टर रुपेश वर्मा को बनाया जिला सचिव : गंगेश्वर दत्त शर्मा

नोएडा । भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी गौतमबुधनगर कमेटी की अहम बैठक पार्टी कार्यालय सेक्टर- 8, नोएडा पर सीपीआईएम दिल्ली एनसीआर राज्य सचिव कॉमरेड के.एम. तिवारी की उपस्थिति में गंगेश्वर दत्त शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से किसान नेता डॉक्टर रुपेश वर्मा एडवोकेट को पार्टी का जिला सचिव चुना गया।

बैठक की जानकारी देते हुए माकपा नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि कम्युनिस्ट पार्टी में सचिव का पद एहम होता है और उक्त पद पर ग्रेटर नोएडा सादापुर गांव के मूल निवासी डॉ रुपेश वर्मा जो पेशे से वकील है और किसानों के सम्मानित नेता है किसान सभा गौतमबुधनगर के जिला प्रवक्ता है और मजदूरों किसानों व समाज हित में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं ऐसे शिक्षित, ईमानदार और कर्मठ नौजवान को पार्टी ने जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। सीपीआईएम दिल्ली एनसीआर राज्य सचिव कामरेड के.एम. तिवारी ने कहा कि सीपीआईएम मजदूर वर्ग और गरीबों की पार्टी है। डॉ रुपेश वर्मा के नेतृत्व में पार्टी मजदूरों किसानों गरीबों की आवाज को जनपद में मजबूती के साथ बुलंद करेगी और उनके नेतृत्व में पार्टी का निश्चित तौर पर विस्तार होगा।
नवनिर्वाचित पार्टी जिला सचिव डॉ रुपेश शर्मा ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका वे पूर्ण ईमानदारी के साथ निर्वाह करेंगे।
बैठक में भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता श्री सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।

  • Related Posts

    सोनिया गांधी की किताब को अब ये कंपनी करेगी पब्लिश, विवाद के बीच ऐलान
    • TN15TN15
    • September 4, 2026

    कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब Belonging: A…

    Continue reading
    झारखंड, दिल्ली-महाराष्ट्र में SIR पर बवाल, विपक्ष बोला- ‘BJP को जिताने के लिए…’
    • TN15TN15
    • September 2, 2026

    चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वैज्ञानिक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महक रही बिजनौर मिट्टी की सौंधी खुशबू!

    वैज्ञानिक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महक रही बिजनौर मिट्टी की सौंधी खुशबू!

    Municipal Council Elections : भिवाड़ी में नरेश पटेल की रैली, उमड़ी भीड़ 

    Municipal Council Elections : भिवाड़ी में नरेश पटेल की रैली, उमड़ी भीड़ 

    रूस में रह रहे भारतीयों पर कहर, गिरफ्तार कर जबरदस्ती भर्ती कराया जा रहा है सेना में!

    रूस में रह रहे भारतीयों पर कहर, गिरफ्तार कर जबरदस्ती भर्ती कराया जा रहा है सेना में!

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे की मुख्यमंत्री नैतिक जिम्मेदारी लें और पदत्याग करें अन्यथा राष्ट्रपति उन्हें बर्खास्त करें : रघु ठाकुर

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे की मुख्यमंत्री  नैतिक जिम्मेदारी लें और पदत्याग करें अन्यथा राष्ट्रपति उन्हें बर्खास्त करें : रघु ठाकुर

    The Bloody Building : छात्रों के लिए काल बन रहे दिल्ली के जर्जर मकान, एक साल में 6 हादसे और 35 मौत 

    The Bloody Building : छात्रों के लिए काल बन रहे दिल्ली के जर्जर मकान, एक साल में 6 हादसे और 35 मौत 

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?