Delhi News : लाल डायरी में अमानुतुल्लाह खान के राज ?

Delhi News : बीजेपी बोली-आतंकवाद और अंडरवर्ल्ड से भी कनेक्शन दर्ज

दिल्ली वक्फ बोर्ड में कथित भर्ती घोटाले के आरोपी में गिरफ्तार किेय गये अमानतुल्लाह खान को लेकर एक लाल डायरी की खूब चर्चा हो रही है। अब भारतीय जनता पार्टी ने भी इसको लेकर आरोप लगाये हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अमानुतल्लाह के एक करीबी के ठिकाने पर एसीबी की छापेमारी के दौरान यह लाल डायरी मिली है, जिसमें ओखला विधायक और वक्फ बोर्ड के चेयरमैन के कई राज दर्ज हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने भी कहा है कि लाल डायरी मिलने से आप सकते हंै। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आरोप लगाया है कि इस डायरी में हवाला ट्रांजेक्शन से लेकर आतंकवाद और अंडरवर्ल्ड तक से कनेक्शन की बात है।
आदेश गुप्ता ने सोमवा को प्रेस कांफ्रेंस में कहा, जब अमानतुल्लाह खान के घर पर छापेमारी होती है तो वहां नकदी भी मिल रही है, हिॅथयार और कारतूस भी मिल रहे हैं। एक लाल डायरी भी मिली है। इस रहस्यमयी लाल डायरी के बाद आम आदमी पार्टी सकते में आ गई है। इस लाल डायरी का कनेक्शन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रिय विधायक अमानतुल्लाह खान के आतंकवादियों से संबंध हों, उनके अंडरवर्ल्ड से संबंध, सांठगांठ की कहानी यह लाल डायरी कह रही है। इसमें हवाला ट्रांजेक्शन की सारी बातें छिपी हुई है। इसलिए आम आदमी पार्टी हर दिन नए बयान दे रही है।
कौसर इमाम सिद्दीकी की तलाश
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अमानतुल्लाह खान के मुंशी कौसर इमाम सिददीकी के घर पर एसीबी के छापे के दौरान हथियार, कैश और दो डायरी मिली थी। इसमें एक लाल रंग की डायरी में रुपयों के लेनदेन की बातें दर्ज हंै। छापेमारी के बाद से ही कौसर फरार है। कब कहां से पैसे आये और कब किसको कितने रुपये दिये गये, बताया जा रहा है कि डायरी में सारी बातें दर्ज हैं।
हामिद अली ने भी अमानतुल्लाह पर फोड़ा ठीकरा
अमानतुल्लाह के घर के अलावा पांच ठिकानों पर छापेमारी की गई थी, उनमें विधायक के करीबी हामिद अली का घर भी शामिल था। हामिद के घर से एक गैर लाईसेंसी विदेशी पिस्टल और १२ लाख रुपये कैश मिले थे। बताया जा रहा है कि एसीबी की पूछताछ में हामिद अली ने कहा है कि हथियार और रुपये अमानतुल्लाह खान ने ही उसके घर पर रखे गये थे। हालांकि आम आदमी पार्टी ने कहा है कि अमानतुल्लाह खान का हामिद से कोई संबंध नहीं है।

 

  • Related Posts

    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?
    • TN15TN15
    • March 13, 2026

    कितना जायज था अजय प्रताप को नौकरी से…

    Continue reading
    ठगी की दुनिया में हरियाणा के धनीराम मित्तल ने अच्छे अच्छे को छोड़ दिया था पीछे
    • TN15TN15
    • February 27, 2026

    अपराध की दुनिया में चार्ल्स शोभराज के बाद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    • By TN15
    • March 16, 2026
    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    • By TN15
    • March 16, 2026
    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    • By TN15
    • March 16, 2026
    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    • By TN15
    • March 16, 2026
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    • By TN15
    • March 16, 2026
    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

    • By TN15
    • March 16, 2026
    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार