यूपी के नोएडा में भी लागू होगा दिल्ली वाला मॉडल

नोएडा। एक जिला एक परमिट प्रणाली लागू होने में अब केवल दो चरण बाकी हैं। गौतमबुद्ध नगर में यह व्यवस्था शुरू होते ही उत्तर प्रदेश का पहला जिला बन जाएगा जहां दिल्ली की तरह ऑटो रिक्शों के लिए एकीकृत परमिट मिलेगा। परिवहन आयुक्त द्वारा भेजे गए पत्र पर फिलहाल शासन की स्वीकृति का इंतजार है, जिसके बाद एसटीए (स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी) की बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। जिले में इस समय 25 हजार से अधिक ऑटो संचालित हैं, जिन्हें तय रूट के अनुसार परमिट जारी किए गए हैं। इन ऑटो को निर्धारित मार्ग से हटकर संचालन की अनुमति नहीं है।

नोएडा के हर क्षेत्र में ऑटो सेवाओं की पहुंच बढ़ाने की तैयारी चल रही है। ऑटो चालकों की यूनियन पहले ही “एक जिला एक परमिट” योजना लागू करने की मांग कर चुकी है। इस प्रस्ताव के समर्थन में सबसे पहले उपसंभागीय परिवहन अधिकारी, संभागीय परिवहन अधिकारी और परिवहन आयुक्त ने सरकार को पत्र भेजा है। शासन स्तर से अनुमति मिलने के बाद एसटीए की बैठक में इस योजना को अंतिम स्वीकृति दी जाएगी। फिलहाल 16-16 किलोमीटर लंबे रूट पर ही ऑटो के परमिट जारी किए गए हैं।

ऐसे में सेक्टर-59 से सूरजपुर जाने वाले यात्रियों को बीच में दो बार ऑटो बदलना पड़ता है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद चालक सीधे सूरजपुर तक जा सकेंगे। साथ ही, ऑटो की फिटनेस और मीटर प्रणाली को सुनिश्चित करने पर भी बल दिया जा रहा है। शहर में चल रहे 70 प्रतिशत से अधिक ऑटो में मीटर नहीं लगे हैं। ट्रैफिक दबाव या जाम की स्थिति में चालक यात्रियों से मनमाने किराए वसूलते हैं।

गौतमबुद्ध नगर जिले के एआरटीओ डॉ. सिरायाम वर्मा ने बताया कि शहर की जरूरतों और ऑटो चालकों की मांग को देखते हुए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। उद्देश्य यह है कि लंबी दूरी के सफर में यात्रियों को बीच में ऑटो बदलने की परेशानी न झेलनी पड़े। इस योजना को अंतिम स्वीकृति शासन और एसटीए से मिलेगी।

  • Related Posts

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    प्रख्यात वकील प्रशांत भूषण ने दायर की याचिका …

    Continue reading
    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘नक्सलियों पर सुप्रीम कोर्ट में हो गई बहस, वंदे मातरम पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- आगे के लिए बचा कर रखें दलील

    ‘नक्सलियों पर सुप्रीम कोर्ट में हो गई बहस, वंदे मातरम पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- आगे के लिए बचा कर रखें दलील

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल

    वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल

    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’

    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’