Delhi : गोकलपुरी डबल मर्डर केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी पुलिस

Delhi Double Murder Case पूर्वी दिल्ली के भागीरथी विहार इलाके में बुजुर्ग दंपती की हत्या करने वाला बाउंसर आशीष भार्गव को गिरफ्तार कर लिया गया है। आशीष दंपती की बहू मोनिका का प्रेमी है। हत्या के मामले में मोनिका को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

नई दिल्ली । दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी आशीष भार्गव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कल शाम यानी बुधवार को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक आगे की पूछताछ के लिए आरोपी को आज गुरुवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। बता दें कि अन्य आरोपी मोनिका पहले से ही 4 दिन की पुलिस रिमांड पर है। साथ ही पुलिस आशीष भार्गव के दोस्त विकास को पकड़ने का प्रयास कर रही है, जो इस मामले में वांछित है और फरार चल रहा है।

गला रेतकर की गई थी बुजुर्ग दंपती की हत्या

जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की के मुताबिक, सोमवार सुबह साढ़े सात बजे भागीरथी विहार से सूचना मिली थी कि बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर हत्या की गई । सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो सरकारी स्कूल से सेवानिवृत्त राधेश्याम व उनकी पत्नी वीना का शव पड़ा हुआ था। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के नादेमऊ स्थित कांकरकुई गांव के निवासी थे। घर से नकदी गायब थी। पुलिस को उनकी बहू मोनिका पर शक हुआ। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने पूरा अपराध कबूल लिया।

बाउंसर के घर अपना रिश्ता लेकर गई थी ‘कातिल बहू’

सास-ससुर की हत्या की आरोपी मोनिका अपने प्रेमी के घर खुद का रिश्ता लेकर गई थी। इस दौरान प्रेमी ने उसे अपनी मां से मिलवाया था, मां ने उसे पसंद भी कर लिया था, लेकिन जब उन्हें आशीष ने बताया कि मोनिका शादीशुदा है और उसका बच्चा भी है तो उसकी मां ने कहा यह पाप होगा, शादी नहीं होगी।

  • Related Posts

    लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पारिवारिक…

    Continue reading
    प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    नलगोंडा जिले में प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल रूपा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!