दिल्ली महिला स्वराज अध्यक्ष सोनम ने की संत नगर वार्ड में महिला स्वराज की इकाई की गठन की घोषणा 

द न्यूज 15

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला स्वराज दिल्ली इकाई ने बुराड़ी वार्ड 6 व 7 में महिला केंद्रित कार्यक्रमों का आयोजन किया। इन कार्यक्रमों में सैंकड़ों की संख्या में महिलाएँ शामिल हुईं। कार्यक्रमों में स्थानीय बुजुर्ग महिलाओं को केक काटकर सम्मानित किया गया। कार्यकर्मों में महिलाओं को उनके अधिकारों और समाज निर्माण में उनकी अपरिहार्य भूमिका को रेखांकित करते हुए महिला स्वराज द्वारा महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रमों से अवगत कराते हुए उनसे जुड़ने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर अपना सन्देश जारी करते हुए महिला स्वराज दिल्ली अध्यक्ष सोनम ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं को 8 मार्च को होली, दिवाली की तरह एक त्यौहार की भांति मनाना चाहिए। यूँ तो हर रोज महिला दिवस है फिर भी साल के एक दिन का महिलाओं के लिए केंद्रित होना सदियों से ढाँचागत भेदभाव की शिकार महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक कदम है और हम महिलाओं को इसे भरपूर जीना चाहिए।

बुराड़ी वार्ड 7 महिला स्वराज की अध्यक्ष राधिका यादव ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाएँ शक्ति की स्वरुप हैं और आज कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है जहाँ महिलाएँ पीछे हों। समाज निर्माण में नारी शक्ति की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए राधिका यादव ने बताया कि स्वराज इंडिया बुराड़ी वार्ड में महिला रोजगार के लिए जोर-शोर से मुहिम चला रही है जिसमें स्थानीय महिलाएँ उत्साहपूर्वक शामिल हो रही हैं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली महिला स्वराज अध्यक्ष सोनम ने नीतू की अगुवाई में संत नगर वार्ड में महिला स्वराज इकाई के गठन की घोषणा की। कार्यक्रमों की अध्यक्षता कर रहे स्वराज इंडिया दिल्ली इकाई के अध्यक्ष नवनीत तिवारी ने संत नगर वार्ड की नवगठित इकाई को बधाई व शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि महिला स्वराज दिल्ली सोनम के नेतृत्व में बेहतरीन कार्यक्रम कर रही है और कम संसाधनों में भी अपने रचनात्मतक कार्यक्रमों के माध्यम से न केवल महिलाओं की जिंदगी में सार्थक बदलाव ला रही है बल्कि संगठन विस्तार का काम भी तेजी से कर रही है।

Related Posts

योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

Continue reading
TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!