Delhi : पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची जैकलीन फर्नांडीज, सुकेश के 200 करोड़ की मनी लांड्रिंग से जुड़ा है मामला

सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये की मनी लांड्रिंग मामले में शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज दिल्ली के पटियाला हाउस कोट पहुंच गई हैं। 200 करोड़ रुपये के मनी लांड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज अभियुक्तों में से एक हैं।

नई दिल्ली। सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये की मनी लांड्रिंग मामले में शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंच गईं। 200 करोड़ रुपये के मनी लॉंड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज अभियुक्तों में से एक हैं।

22 दिसंबर को अर्जी ली वापस

जैकलीन फर्नांडीज ने 22 दिसंबर को अपनी बहरीन जाने के आग्रह वाली अर्जी वापस ले ली। इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री अपने परिवार के पास बहरीन जाना चाहती थीं। वह 23 दिसबंर 2022 से पांच जनवरी 2023 तक वहां रहना चाहती थीं। अभिनेत्री ने कोर्ट में बहरीन जाने की अनुमति देने को लेकर एक अर्जी दायर की थी।
ईडी ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के जबरन वसूली मामले में जैकलीन से पूछताछ कर रही है। वह पहले सुकेश चंद्रशेखर और अन्य के खिलाफ मनी लांड्रिंग जांच में पूछताछ के लिए जांच एजेंसी के सामने पेश हुई थी।
२६ कारें जब्त की
इससे पहले इसी अदालत में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को 200 करोड़ रुपये के मनी लांड्रिंग मामले की जांच के दौरान कॉनमैन सुकेश की पत्नी आरोपी लीना मारिया पॉल ने बरामद 26 कारों को अपने कब्जे में लेने की अनुमति दी थी। पटियालय हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने आरोपी लीना मारिया पॉल के चेन्नई स्थित फार्महाउस से कुर्क की गई 25 कारों को अपने कब्जे में लेने की ईडी की अर्जी मंजूर कर ली।
ईडी की याचिका में आरोप लगाया गया है कि इन कारों को अपराध की आय से खरीदा गया था और फिर मामले की जांच के दौरान उन्हें कुर्क कर लिया गया था। इससे पहले 2021 में, दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने २०२१ में कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर, उनकी पत्नी लीना मारिया पॉल और अन्य समेत 14 आरोपियों को नामजद चार्जशीट दायर की थी।
चार्जशीट आईपीसी की विभिन्न धाराओं और महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ आर्गनाइज्ड अपराध अधिनियम (मकोका) के प्रावधानों के तहत दायर की गई थी। ईओडब्ल्यू के अनुसार लीना, सुकेश और अन्य ने हवाला रूट का इस्तेमाल किया, जिससे अपराध से कमाए गये पैसों को छिपाने के लिए शेल कंपनियां बनाई गईं। चंद्रशेखर और उनकी पत्नी लीना मारिया पॉल दोनों को दिल्ली पुलिस ने सितंबर 2021 में धोखाधड़ी मामले में उनकी कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया था।

  • Related Posts

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’
    • TN15TN15
    • November 23, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के मामले…

    Continue reading
    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इमरान मसूद पर भड़के सपा नेता ST हसन, ‘कांग्रेस को मजबूत करने की बजाय…’

    • By TN15
    • November 25, 2026
    इमरान मसूद पर भड़के सपा नेता ST हसन, ‘कांग्रेस को मजबूत करने की बजाय…’

    अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज

    • By TN15
    • November 25, 2026
    अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज

    Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा

    • By TN15
    • November 25, 2026
    Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान

    • By TN15
    • November 25, 2026
    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान

    कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

    • By TN15
    • November 25, 2026
    कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

    यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि

    • By TN15
    • November 25, 2026
    यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि