दिल्लीः गोकुलपुरी की झुग्गी-बस्ती में आग, सोते वक्त झुलसकर 7 की मौत; 60 झुग्गियां जलकर खाक

दिल्ली सीएम केजरीवाल ने मृतकों के परिजन के लिए 10 लाख और पांच लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है, जबकि जिनकी झुग्गियां जली हैं उन लोगों को भी 25-25 हजार रुपए की आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी।
 
द न्यूज 15 
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। गोकुलपुरी इलाके में झुग्गी-बस्ती में आग लग गई, जिसमें सात लोगों की झुलसकर जान चली गई। दिल्ली फायर सर्विस के बयान के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है, जबकि दमकल विभाग ने सात शव बरामद किए हैं। हालांकि, आग किस वजह से लगी? यह फिलहाल साफ नहीं हो पाया है।

उत्तर पूर्वी दिल्ली के एडीसीपी देवाश कुमार पांडे ने पत्रकारों को इस हादसे के बारे में बताया, “तकरीबन एक बजे हमें आग लगने की सूचना मिली थी। हम इसके बाद मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को ख़बर दी। तकरीबन चार बजे आग पर क़ाबू पाया गया। हादसे में 30 झुग्गियां जलकर राख हो चुकी हैं और सात लोगों की मृत्यु हुई है।

उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी की ओर से बताया गया कि राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर दमकल विभाग की 15 गाड़ियां भेजी गई थीं। सात शवों को मलबे से बरामद किया गया है, जबकि जिन्हें वहां से निकाला और बचाया जा रहा है, उनके लिए खाने और रहने का उचित बंदोबस्त किया जा रहा है।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?