Delhi Excise Policy Case: दिल्ली आबकारी घोटाले मामले पर BJP ने फिर आप को घेरे में लिया

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली आबकारी घोटाले मामले पर BJP ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी पर फिर निशाना साधा है, दिल्ली प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रेस वार्ता कर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी पर कार्यवाही की बात कही और भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए, साथ कुछ सबूत भी मीडिया के सामने पेश किए .

दिल्ली भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि ई.डी. के द्वारा न्यायालय मे प्रस्तुत तथ्यों से दो बातें साफ हो रही है की आम आदमी पार्टी एवं उसकी सरकार और तेलंगाना के कुछ राजनेताओं एवं दक्षिण के कुछ बड़े शराब व्यापारियों के बीच एक कारटल बना।

इन तथ्यों के न्यायालय मे रखे जाने के बाद मैं दिल्ली की जनता की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से 3 सवाल पूछना चाहता हूँ :

  1. यह कैसे मुमकिन है की बिना मुख्यमंत्री के राजनीतिक संरक्षण के विजय नायर एक्साइज विभाग के फैसले अदल बदल करवाता रहा?
  2. यह कैसे मुमकिन है की 100 करोड़ से अधिक का लेन-देन विजय नायर बिना राजनीतिक संरक्षण के कर जाये?
  3. मुख्यमंत्री कहते रहे हैं की विजय नायर तो आम आदमी पार्टी के चुनाव प्लानिंग विभाग का काम देखते हैं पर अब जब यह साफ हो गया है की विजय नायर खुद को एक्साइज विभाग अधिकारी बता कर सौदे करते थे-तो दिल्ली की जनता मुख्यमंत्री की सीधी प्रतिक्रिया जानना चाहती है?

श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि मै आशा करता हूँ की मुख्यमंत्री अब सामने आ कर इस मामले में विजय नायर के खुद अपने से और आम आदमी पार्टी से रिश्तों को स्पष्ट करेंगे। हम उम्मीद करते हैं मुख्यमंत्री अपनी बात रिकार्डिड मैसेज से नहीं जीवित प्रेस कांफ्रेंस में रखेंगे।

Related Posts

पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद…

Continue reading
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी पर उद्धव गुट के राज्यसभा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

  • By TN15
  • June 13, 2026
नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

  • By TN15
  • June 13, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

  • By TN15
  • June 13, 2026
 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

  • By TN15
  • June 13, 2026
Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

  • By TN15
  • June 13, 2026
‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

  • By TN15
  • June 13, 2026
अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’