Delhi Crime: टीचर है या हैवान ? 5वीं क्लास के बच्चे की पहले की पिटाई फिर फेंका छत से

प्रियंका रॉय

टीचर को गुरू का दर्जा दिया जाता है और सबसे ऊपर समझा जाता है। लेकिन क्या हो अगर टीचर ही हैवान बन जाये ? दरसअल दिल्ली के एमसीडी स्कूल की टीचर का 5वीं कक्षा की छात्रा से हैवानियत का मामला सामने आया है। दो टीचरो के बीच हो रहे झगड़े मे एक 5वी क्लास की मासूम छात्रा को पहले फ्लोर से नीचे फेंक दिया। सूत्रों से मिलीं जानकारी के अनुसार मामला फिल्मिस्तान के मॉडल बस्ती प्राथमिक विद्यालय का है, जहां दो महिला टीचरों के बीच लड़ाई हो रही थी। जिसका गुस्सा एक 5वीं कक्षा की मासूम बच्ची पर उतार दिया गया। पहले तो टीचर ने बच्ची को पेपर कटर से मारा फिर उसे पहले फ्लोर से फेंक दिया। जिसके कारण बच्ची के सिर पर चोट आई है। जिसका इलाज हिन्दु राव अस्पताल में किया जा रहा है। इस पूरी घटना के दौरान स्कूल मे लोगों का तांता लग गया। पीड़ित बच्ची ने अस्पताल में बताया कि टीचर ने पहले कैंची से उसे मारा उसके साथ ही बच्ची ने आगे रोते हुए बताया कि टीचर उसके बाल भी काट रही थी।

पीड़िता से छत से फेंकने के सवाल पर उसने बताया कि हां लेकिन मैने क्लास में कोई बदमाशी नहीं की थी । वही इस पूरी घटना की जानकारी डीबीजी रोड थाना पुलिस को पीसीआर के जरिये दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गवाहों और बयान के आधार पर टीचर के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत केस दर्ज कर एमसीडी टीचर को हिरासत मे ले लिया है। आरोपी टीचर की पहचान गीता देशवाल के रूप में की गई है। फिलहाल घायल बच्ची का इलाज जारी है, और वह खतरे से बाहर है।

Related Posts

ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, सुष्मिता देव ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, TMC भी छोड़ी  
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

बंगाल में ममता बनर्जी को एक और बड़ा…

Continue reading
V-Dem इंस्टीट्यूट की 2026 की रिपोर्ट में भारत दुनिया के निचले 20% देशों में शामिल; एकेडमिक आज़ादी खत्म
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

(मूल अंग्रेजी से हिन्दी अनुवाद: एस आर दारापुरी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

  • By TN15
  • June 10, 2026
हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

  • By TN15
  • June 10, 2026
1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

  • By TN15
  • June 10, 2026
अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

  • By TN15
  • June 10, 2026
राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

  • By TN15
  • June 10, 2026
Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम

  • By TN15
  • June 10, 2026
UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम