DELHI CRIME: ATM कैश वैन के गार्ड को सरेआम मारी गोली,8 लाख रूपये लेकर फरार

वजीरावाद- दिल्ली में मंगलवार को दिनदहाड़े आईसीआईसीआई ATM कैश वैन के गार्ड की सरेआम गोली मारकर हत्या कर 8 लाख रूपये लूटने का मामला सामने आया है। इस खूनी वारदात को नॉर्थ दिल्ली के वजीरावाद इलाके में अंजाम दिया गया। इस दौरान गार्ड ने लुटेरों से बचने की कोशिश की लेकिन लुटेरों ने गोली मार दी,और कैश लूट कर फरार हो गए। हालांकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है,वही पुलिस का कहना है कि किसी इनसाइडर व्यक्ति ने इस खूनी वारदात को अंजाम दिया। आस-पास के लोगों का कहना है कि दो लोग पैदल चलकर आते है और गार्ड को गोली मार देते है। पुलिस ने आसपास करीब 20 से अधिक कैमरों की सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ली है। उसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

इस दर्दनाक हादसे का शिकार हुआ सुरक्षा गार्ड उदयपाल सिंह मूलरूप से जसराना गांव, फिरोजाबाद यूपी का रहने वाला था। इसका परिवार दिल्ली के अरविंद मोहल्ला, घोंडा, शास्त्री पार्क में रहता था। इसके परिवार में पत्नी सुनीता व अन्य सदस्य हैं। पिछले कई सालों वह एक निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था। कंपनी के गार्ड सीएमएस कंपनी की वैन पर सुरक्षा गार्ड के रूप में रहते हैं। पुलिस वैन के बाकी कर्मचारियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। घटना स्थल से जिस व्यक्ति ने कॉल की इस व्यक्ति का कहना है कि वह देख नही पाया कि आरोपी किस ओर भागे है। संभावना जताई जा रही है कि वारदात को अंजाम दिलवाने में किसी करीबी का हाथ है।

Related Posts

कृष्ण का अवतार बताकर जाल में फंसा रहा था लड़कियों को?

आईआईटी बाबा ने किया 24 लड़कियों का शोषण…

Continue reading
भारत का बड़ा एक्शन, लश्कर-जैश के 23 आतंकियों को घोषित किया टेररिस्ट, बिलबिला उठेगा पाकिस्तान

India Declares 23 Terrorists:  आतंकवाद के खिलाफ केंद्र…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, कहा- मुझे हीरो मत बनाइए क्योंकि…

  • By TN15
  • July 25, 2026
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, कहा- मुझे हीरो मत बनाइए क्योंकि…

‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन

  • By TN15
  • July 25, 2026
‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन

NTA मॉडल फेल, शिक्षा मंत्री का त्यागपत्र दिखावा है – सीटू ने की NTA भंग करने की मांग : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • July 25, 2026
NTA मॉडल फेल, शिक्षा मंत्री का त्यागपत्र दिखावा है – सीटू ने की NTA भंग करने की मांग : गंगेश्वर दत्त शर्मा

जंतर-मंतर प्रदर्शन: फिलहाल तीन बातें

  • By TN15
  • July 25, 2026
जंतर-मंतर प्रदर्शन: फिलहाल तीन बातें

प्रोफेसर नामवर सिंह जन्म शताब्दी समारोह

  • By TN15
  • July 25, 2026
प्रोफेसर नामवर सिंह जन्म शताब्दी समारोह

Dharmendra Pradhan Resign: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z के आगे झुकी सरकार

  • By TN15
  • July 25, 2026
Dharmendra Pradhan Resign: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z के आगे झुकी सरकार