दिल्ली फिर आतंकियों के निशाने पर? यूपी पुलिस से मिले इनपुट के बाद राजधानी में हाई अलर्ट जारी

द न्यूज 15 

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली एक बार फिर आतंकियों के निशाने पर है। आतंकी हमलों के इनपुट मिलने के बाद राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस को दिल्ली में संभावित आतंकी हमलों की इनपुट मिलने के बाद नई दिल्ली में हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अधिकारी के अनुसार, कथित तौर पर एक आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान (इंडिया सेल) द्वारा भेजे गए ईमेल में यूपी पुलिस को इसके बारे में अवगत कराया गया था। यूपी पुलिस ने उक्त ईमेल के बारे में सारी डिटेल दिल्ली पुलिस को भेज दी है। इस इनपुट पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को नई दिल्ली के सरोजनी नगर बाजार में सर्च ऑपरेशन चलाया।

इस बीच, सरोजिनी नगर मिनी मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक रंधावा ने मंगलवार को कहा कि कुछ सुरक्षा खतरों के कारण बाजार बंद रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि कुछ सुरक्षा खतरों के कारण, दिल्ली पुलिस को बाजारों को बंद करने और कड़ी निगरानी रखने के आदेश मिले हैं। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने बाजार बंद करने के किसी भी आदेश को जारी करने से इनकार किया है।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि हम बाजार को बंद नहीं करने के लिए नहीं, बल्कि सर्च ऑपरेशनक के लिए वहां गए थे। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली पुलिस ईमेल भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही है और साथ ही ईमेल में उसके द्वारा किए गए दावे को भी सत्यापित करने की कोशिश कर रही है।

Related Posts

डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
  • TN15TN15
  • August 5, 2026

राजस्थान के डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा के…

Continue reading
अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा
  • TN15TN15
  • August 2, 2026

राजस्थान में केंद्रीय जांच एजेंसियों के इनपुट के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

  • By TN15
  • August 8, 2026
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

  • By TN15
  • August 8, 2026
रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

  • By TN15
  • August 8, 2026
बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

  • By TN15
  • August 8, 2026
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

  • By TN15
  • August 8, 2026
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी

  • By TN15
  • August 8, 2026
मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी