बिसहाड़ा की जनसभा में विपक्ष पर जमकर बरसे रक्षा मंत्री

ऋषि तिवारी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के बिसहाड़ा गांव में स्थित राणा संग्राम इंटर कॉलेज के ग्राउंड में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साठा चौरासी गांवों के ठाकुरों को साधने का प्रयास किया है और उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। बल्कि उनके नाम पर राजनीति कर रहे है। भाजपा ने जो वादे किए उन्हें पूरा किया है। भाजपा ने जम्मू-कश्मीर से धारा-370 को हटाया है। अयोध्या में राममंदिर भाजपा की देन है। मुस्लिमों महिलाओं को तीन तलाक की कुप्रथा को समाप्त कर बहन-बेटियों को न्याय दिलाने का काम भाजपा ने किया है।

आतंकवाद और नक्सलवाद हुआ खत्म

 

राजनाथ सिंह ने दावा किया कि मोदी सरकार ने देश को आतंकवाद, नक्सलवाद और अपराध की समस्याओं से लड़ने में सफलता हासिल की है। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने केवल भ्रष्टाचार और कुशासन का ट्रैक रिकॉर्ड बनाया है। इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। राजनीतिक गलियारों में इस जनसभा से महेश शर्मा को काफी बल मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। गौतमबुद्ध नगर सीट पर भाजपा और सपा के बीच की लड़ाई दिलचस्प होने वाली है।

 

कांग्रेस ने हिंदू और मुसलमानों को बांटा है

 

उन्होंने कहा कि जनता की आंखों में धूल झोंककर नहीं आंखें मिलाकर राजनीति करो। कांग्रेस ने हिंदू और मुसलमानों को बांटा है। रक्षा मंत्री ने गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ.महेश शर्मा क्षेत्र व जनता के विकास के लिए प्रभावशाली उम्मीदवार बताया है। राजनाथ सिंह ने दावा किया कि मोदी सरकार ने देश को आतंकवाद, नक्सलवाद और अपराध की समस्याओं से लड़ने में सफलता हासिल की है। आंतकियों को ढेर किया जा रहा है। जनसभा में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया, जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह, दादरी के विधायक तेजपाल नागर, एमएलसी श्रींचद शर्मा, नरेन्द्र भाटी, सिकन्द्राबाद की विधायक लक्ष्मी राज सिंह, प्रणीत भाटी, विकास अग्रवाल, जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी, नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, रालोद जिलाध्यक्ष जर्नादन भाटी, त्रिलोक त्यागी, पूर्व मंत्री मदन चौहान, सरोज सिंह मुंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

पांच लाख से ज्यादा अंतर से जिताने की अपील

 

रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है और तीसरी बार ही डॉ. महेश शर्मा को सांसद बनाना है। भाजपा प्रत्याशी ने क्षेत्र में काफी विकास कराया है और विकास को लेकर वह मंत्रियों को बहुत परेशान करते है। उन्होंने एयरपोर्ट, सड़कों के अलावा और भी विकास कार्यो कराए हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी के बहकावे में नहीं आए और कमल का ही बटन दबाएं। उन्होंने जनता से अपील की है कि वह डॉ. महेश शर्मा को 5 लाख से अधिक वोटों से जीताकर संसद भेजें।

  • Related Posts

    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

    Continue reading
    TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

    ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!