दिल्ली मेयर की बैठक में भाजपा व आप पार्टी के निगम पार्षदों के बीच हुई बहस

आदित्य शर्मा
नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में मानसून ने दस्तक दे दी है और बीते दिनों हुई बारिश से कई जगहों पर जलभराव की स्थिति सामने आई हुई थी। इसी को देखते को हुए मेयर शैली ओबेरॉय ने बुधवार को लाजपत नगर स्थित एमसीडी ऑफिस में जोन के तमाम निगम पार्षदों के साथ बैठक की और इस दौरान बैठक में पार्षदों के अलावा जोन के डीसी एंजेल भाटी चौहान एवं एमसीडी के कर्मचारी उपस्थित रहे है।

बता दे कि इस दौरान बैठक शुरू होने से पहले ही हंगामा शुरू हो गया और दरअसल, भाजपा निगम पार्षदों ने स्टैंडिंग कमेटी के गठन के लिए नारेबाजी की, जिसके बाद उनके और आप पार्टी के पार्षदों के बीच जमकर बहस हुई है। हालांकि मेयर ने इस दौरान तमाम निगम पार्षदों से शांत रहने की अपील की और काफी देर गहमागहमी होने के बाद मेयर ने बैठक स्थगित कर दी है।

इसके बाद भाजपा निगम पार्षद राजपाल सिंह ने आरोप लगाया कि मेयर मैडम को लोगों की समस्या से कोई लेना देना नहीं है। हम लगातार बोर्ड कमेटी का चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। लोगों के काम रूके हुए हैं, वहीं, आम आदमी पार्टी के पार्षद पंकज गुप्ता ने कहा कि मेयर शैली ओबरॉय ने तमाम निगम पार्षदों को बैठक में बुलाया था, ताकि वार्डों में हो रही परेशानियों को सुना जा सके और उनका हल निकाला जा सके, लेकिन मीटिंग शुरू होते ही हंगामा शुरू कर दिया गया, जिसके कारण बैठक को रोकना पड़ा।

  • Related Posts

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

     राकेश जाखेटिया कौशांबी क्षेत्र के धार्मिक , सामाजिक…

    Continue reading
    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    नोएडा। सेक्टर 8, 9, 10, 5 नोएडा की झुग्गी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!