बिहार विधान परिषद में देखने को मिली देवर भाभी की बहस!

चरण सिंह 

होली के अवसर पर अक्सर देवर भाभी की ठिठोली की बात होने लगती है। बिहार में तो विधान परिषद् में ही देवर भाभी की भिड़ंत हो गई। राबड़ी देवी ने यह क्या कहा कि सरकार में कोई काम नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी भाभी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से भिड़ बैठे। नीतीश कुमार ने उठकर राबड़ी देवी का विरोध किया और कहा कि हमने ही तो महिलाओं के लिए काम किया है। तुम्हारे राज में तो महिलाएं शाम को घर से ही नहीं निकल पाती थीं।

दरअसल विधान परिषद् में राबड़ी देवी और नीतीश कुमार के बीच में तीखी बहस देखने को मिली। राबड़ी देवी ने पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश कुमार पर महिलाओं को अपमानित करने के आरोप लगा दिया। उन्होंने नीतीश कुमार को भंगेड़ी तक बोल दिया।
राबड़ी देवी का कहना था कि नीतीश कुमार को चार लोग उकसा रहे हैं। उन्होंने बाकायदा ललन सिंह, संजय झा, अशोक चौधरी और विजय चौधरी का नाम तक ले दिया। राबड़ी देवी नीतीश कुमार पर इतनी नाराज थी कि उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए यहां तक कह दिया कि क्या मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के घर की महिलाएं 2005 से पहले कपड़े नहीं पहनती थी।

दरअसल नीतीश कुमार की भाषा आजकल तीखी देखी जा रही है। वह एकदम ग़ुस्से में हैं। एकदम रिएक्ट कर देते हैं। राबड़ी देवी रिश्ते में उनकी भाभी लगती हैं। राबड़ी देवी भी नीतीश कुमार को देवर मानती हैं। नीतीश कुमार लालू प्रसाद को बड़ा भाई मानते हैं और लालू नीतीश कुमार को छोटा भाई। आजकल नीतीश कुमार बीजेपी के दबाव में देखे जा रहे हैं। राबड़ी देवी ने भी यह बोला है कि नीतीश कुमार के पास कोई पावर नहीं है। उनकी पावर आरएसएस और बीजेपी के पास है। माना यह जा रहा है कि यदि एनडीए में नीतीश कुमार को उनके अनुसार सीटें नहीं मिली तो वह एनडीए से अलग भी हो सकते हैं। हालांकि वह बात दूसरी है कि वह यह भी बोल रहे हैं कि  कहीं नहीं जाने जा रहे हैं।
नीतीश कुमार के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता वह तो यह कहते थे कि मर जाएंगे पर बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे। माना यह भी जा रहा है कि यदि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया तो वह कुछ भी कर सकते हैं। पर जिस तरह की उनकी बॉडी लैंग्वेज है उसके अनुसार से कहा  जा सकता है कि नीतीश कुमार बीजेपी के दबाव में है।
  • Related Posts

    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    यूनियन कैबिनेट की बैठक में बुधवार को पांच…

    Continue reading
    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जयपुर: अभिजीत दीपके के दावे को गांव वालों ने बताया झूठा, कहा- ‘खुद तोड़े गाड़ियों के शीशे’

    • By TN15
    • August 21, 2026
    जयपुर: अभिजीत दीपके के दावे को गांव वालों ने बताया झूठा, कहा- ‘खुद तोड़े गाड़ियों के शीशे’

    आनंद तेलतुंबडे: 80 साल बाद भी दलित के ‘दूषित’ स्पर्श को ‘शुद्ध’ करने की ज़रूरत क्यों पड़ती है?

    • By TN15
    • August 21, 2026
    आनंद तेलतुंबडे: 80 साल बाद भी दलित के ‘दूषित’ स्पर्श को ‘शुद्ध’ करने की ज़रूरत क्यों पड़ती है?

    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    • By TN15
    • August 20, 2026
    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    • By TN15
    • August 20, 2026
    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    • By TN15
    • August 20, 2026
    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    • By TN15
    • August 20, 2026
    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक