भेापाल में कोरेाना संक्रमित चिकित्सक की पत्नी की मौत

भोपाल| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जेपी अस्पताल के चिकित्सक राजेंद्र गुप्ता की पत्नी रश्मि गुप्ता का कोरोना संक्रमण मे चलते अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में उपचार के दौरान शुक्रवार को निधन हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार डा गुप्ता जेपी अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट विभाग में पदस्थ थे। पिछले दिनों डा गुप्ता और उनकी पत्नी रश्मि कोरेाना संक्रमित हो गए थे, दोनों को ही एम्स में भर्ती कराया गया था। रश्मि की हालत बिगड़ने पर उन्हंे आईसीयू में रखा गया, मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका। रश्मि गृहिणी थीं, वहीं डा गुप्ता का इलाज जारी है।

बताया गया है कि डा गुप्ता ने पिछले दिनों गर्भवती कई महिलाओं का चिकित्सकीय परीक्षण किया था। इन महिलाओं की भी पहचान की जा रही है । साथ ही उनका परीक्षण किया जा रहा है।

राज्य में कोरोना संक्रमण केा लेकर लगाए गए सभी प्रतिबंधों को हटाया जा चुका है, दूसरी ओर सरकार ने लोगों से सतर्कता बरतने को कहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना से जुड़े अनेक प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। इसके बाद भी हम सभी को अभी भी पूरी सावधानियाँ बरतते हुए कोरोना अनुकूल व्यवहार पर ध्यान देना है। हर व्यक्ति को कोरोना से बचाव की वैक्सीन का दूसरा डोज अवश्य लगवाना है। दिसम्बर माह तक दोनों डोज के वैक्सीनेशन की शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करना है।

बताया गया है कि प्रदेश में अभी तक 92 प्रतिशत लोगों ने वैक्सीन का प्रथम डोज और 50 प्रतिशत ने द्वितीय डोज लगवाया है। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेशवासियों के नाम संदेश में कहा कि कोरोना नियंत्रण के लिए पूर्व में लागू किये गये प्रतिबंधों को 17 नवम्बर 2021 से हटा दिया गया है। प्रतिबंधों से अनेक लोगों की आजीविका प्रभावित हो रही थी।

  • Related Posts

    इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
    • TN15TN15
    • June 30, 2026

      विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

    Continue reading
    ‘आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें, इलाज की चिंता सरकार करेगी’, जनता दर्शन में बोले CM योगी आदित्यनाथ
    • TN15TN15
    • June 29, 2026

    लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार (29…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    9 अगस्‍त, 1942 : महात्मा गांधी का ऐलान, ‘करो या मरो’ ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन में सोशलिस्‍टों की भागीदारी!

    • By TN15
    • August 6, 2026
    9 अगस्‍त, 1942 : महात्मा गांधी का ऐलान, ‘करो या मरो’ ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन में सोशलिस्‍टों की भागीदारी!

    उम्र बढ़ी, पर बचपना और आग आज भी बाकी है!

    • By TN15
    • August 6, 2026
    उम्र बढ़ी, पर बचपना और आग आज भी बाकी है!

    10 अगस्त को किसान-मजदूरों का जेल भरो, सड़क रोको और चक्का जाम आंदोलन 

    • By TN15
    • August 6, 2026
    10 अगस्त को किसान-मजदूरों का जेल भरो, सड़क रोको और चक्का जाम आंदोलन 

    हिरोशिमा दिवस के अवसर पर सीटू जिला कमेटी गौतम बुद्ध नगर की ओर से 6 अगस्त 1945 को हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम हमले में मारे गए हजारों निर्दोष लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती है : गेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • August 6, 2026
    हिरोशिमा दिवस के अवसर पर सीटू जिला कमेटी गौतम बुद्ध नगर की ओर से 6 अगस्त 1945 को हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम हमले में मारे गए हजारों निर्दोष लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती है : गेश्वर दत्त शर्मा

    सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) सूरजमल विश्वविद्यालय कालेज ऑफ़ नर्सिंग के छात्रों के आंदोलन के साथ

    • By TN15
    • August 6, 2026
    सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) सूरजमल विश्वविद्यालय कालेज ऑफ़ नर्सिंग के छात्रों के आंदोलन के साथ

    झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, ‘पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या’

    • By TN15
    • August 5, 2026
    झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, ‘पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या’