भारत पर हमले की फिराक में दाऊद इब्राहिम, हिट लिस्ट में कई नेता और बिजनेसमैन

द न्यूज 15
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने खुलासा किया है कि अंडरवर्ल्ड डॉन और भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम ने भारत को निशाना बनाने के लिए एक विशेष यूनिट का गठन किया है। जांच एजेंसी के अनुसार हिट लिस्ट में कई राजनीतिक नेताओं और प्रसिद्ध व्यापारियों के नाम शामिल हैं।
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्राथमिकी से पता चला है कि दाऊद इब्राहिम अपनी स्पेशल यूनिट के साथ देश के विभिन्न हिस्सों में हिंसा भड़काने के उद्देश्य से विस्फोटक और घातक हथियारों का उपयोग करके देश पर हमला करने की योजना बना रहा था। इसके अलावा दाऊद इब्राहिम का फोकस दिल्ली और मुंबई पर है।
ईडी ने हाल ही में दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों के खिलाफ आतंकी गतिविधियों के वित्तपोषण में शामिल होने के लिए मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। ईडी इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर, उसके सहयोगियों और गिरोह के सदस्यों से पूछताछ करेगी। मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में शुक्रवार को इकबाल कासकर को 24 फरवरी तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया था।
ईडी ने अदालत को बताया कि कासकर से पूछताछ में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं क्योंकि वह एक प्रमुख साजिशकर्ता और सिंडिकेट का अगुवा है। इस हफ्ते की शुरुआत में ईडी ने मुंबई में इब्राहिम की दिवंगत बहन हसीना पारकर, कासकर के साथ-साथ गैंगस्टर छोटा शकील के रिश्तेदार से जुड़े लोगों के करीब 10 ठिकानों पर छापेमारी की थी।
ईडी का मामला हाल में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा इब्राहिम और अन्य के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून (यूएपीए) के प्रावधानों के तहत दर्ज प्राथमिकी पर आधारित है।

Related Posts

Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

एक सहारा सबका सहारा सामूहिक उन्नति का नारा।…

Continue reading
सीतापुर के हिण्डोरा गांव में सोशलिस्ट किसान सभा का धरना
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

20 फरवरी को बिना किसी सूचना के जिला…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • March 10, 2026
गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

  • By TN15
  • March 10, 2026
Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

  • By TN15
  • March 10, 2026
किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

  • By TN15
  • March 10, 2026
विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

  • By TN15
  • March 10, 2026
विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच

  • By TN15
  • March 10, 2026
दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच