गंगा से जुड़ेगी झारखंड की दामोदर और स्वर्णरेखा नदी

द न्यूज 15 

रांची | झारखंड की दो नदियों दामोदर और स्वर्णरेखा को पश्चिम बंगाल में फरक्का से होकर गुजरने वाली गंगा नदी के साथ जोड़ा जायेगा। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने इसकी इसकी फिजिब्लिटी रिपोर्ट तैयार कर ली है। इसके बाद डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनाने का काम शुरू हो गया है। यह जानकारी केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गोड्डा क्षेत्र के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को भेजे गये पत्र में दी है। सांसद ने लोकसभा में इससे जुड़ा मामला उठाया था। इस परियोजना से झारखंड के बारह जिले लाभान्वित होंगे। इन नदियों को आपस में जोड़े जाने से झारखंड के कई ऐसे जिलों में भी पेजयल, सिंचाई एवं विद्युत परियोजनाओं के लिए पानी उपलब्ध कराया जायेगा, जहां जलस्रोतों की कमी है। इस परियोजना से झारखंड के जो जिले लाभान्वित होंगे, उनमें इन जिलों में रांची, जमशेदपुर, पाकुड़, गोड्डा, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग, दुमका, सरायकेला-खरसावां और चाईबासा शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री के पत्र में बताया गया है सोन डैम-गंगा लिंक से सहायक नदियों, दक्षिण कोयल -सुवर्णरेखा,शंख -दक्षिण कोयल और बराकर-दामोदर सुवर्णरेखा को जोड़े जाने की भी योजना है और इसके लिए प्री-फिजिब्लिटी रिपोर्ट तैयार कर ली गयी है।

गंगा-दामोदर और स्वर्णरेखा को इंटरलिंक करने की परियोजना से झारखंड के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के इलाके भी लाभान्वित होंगे। इसके तहत इंटर बेसिन वाटर ट्रांसफर का सिस्टम विकसित किया जाना है। बताया गया है कि नेशनल वाटर डेवलपमेंट एजेंसीने अब तक 30 नदियों की पहचान की है, जिन्हें आपस में लिंक किया जाना है। एजेंसी को नौ राज्यों झारखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, बिहार, राजस्थान, तमिलनाडु, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ से नदियों को इंटरलिंक करने के कुल 46 प्रस्ताव मिले थे, जिनमें से 35 प्रस्तावों पर प्री प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने कर ली गई है। सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि इंटर स्टेट रिवर लिंक प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने से झारखंड के दुमका सहित कई इलाकों में पेयजल और सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो पायेगा।

 

Related Posts

बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

एसकेएम मांग करता है कि चीनी मिल उद्योग…

Continue reading
किस बैंक में है पीएम मोदी का खाता, कहां है वह ब्रांच?

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 17…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बंगाल उपचुनाव में ममता बनर्जी को बड़ी राहत, इस सीट पर फिर ट्विस्ट

बंगाल उपचुनाव में ममता बनर्जी को बड़ी राहत, इस सीट पर फिर ट्विस्ट

पीएम मोदी-अमित शाह और मोहन भागवत में बढ़ा टकराव, अकेले पड़े गृह मंत्री!

पीएम मोदी-अमित शाह और मोहन भागवत में बढ़ा टकराव, अकेले पड़े गृह मंत्री!

बीजेपी ने टीएमसी को उप चुनाव से किया बाहर

बीजेपी ने टीएमसी को उप चुनाव से किया बाहर

उत्तर प्रदेश और केरल: विकास सूचकांकों, मानव विकास और सामाजिक रूपांतरण का तुलनात्मक अध्ययन

उत्तर प्रदेश और केरल: विकास सूचकांकों, मानव विकास और सामाजिक रूपांतरण का तुलनात्मक अध्ययन

न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

Bihar floods : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दान में दिए ₹6.35 लाख, बिहार में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 महीने की सैलरी दी

Bihar floods : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दान में दिए ₹6.35 लाख, बिहार में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 महीने की सैलरी दी