ओडिशा में कोविड मामलों का रोजाना आंकड़ा 10 हजार के पार 

द न्यूज 15 

भुवनेश्वर | ओडिशा में कोविड-19 के नए मामलों का रोजाना आंकड़ा गुरुवार को 10,000 के पार चला गया। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 10,059 नए मामले दर्ज किए गए। राज्य में बुधवार को 8,778 कोविड मामले दर्ज किए गए थे।
राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अनुसार, ताजा मामलों में से 872 संक्रमित 0 से 18 वर्ष आयुवर्ग के हैं। इसके अलावा, 5,833 संक्रमित लोग आइसोलेशन में हैं। इनमें से 4,226 स्थानीय संपर्क के मामले हैं।
राज्य के सभी 30 जिलों से मामले सामने आए। खुर्दा जिला 3,188 नए मामलों के साथ संक्रमण सूची में शीर्ष पर बना रहा, इसके बाद सुंदरगढ़ (1348), कटक (870) और संबलपुर (570) हैं। नए मामलों के साथ ओडिशा में सक्रिय मरीजों की संख्या 44,349 तक पहुंच गई।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने वायरस से और तीन लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। मौत के मामले अंगुल, केंद्रपाड़ा और नयागढ़ जिलों से सामने आए।
पिछले 24 घंटों में राज्य में कुल 81,065 नमूनों की जांच की गई। राज्य में दैनिक संक्रमण दर बुधवार को 11.76 प्रतिशत थी, जो अगले दिन बढ़कर 12.40 प्रतिशत हो गई।
राज्य स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक विजय महापात्र ने कहा कि राज्य में संक्रमण की दर बढ़ रही है। अगले कुछ दिनों में अंौर बढ़ने की आशंका है।
महापात्र ने कहा, “दूसरी लहर की तुलना में अस्पताल में भर्ती होने की दर काफी कम रही। हालांकि, हम अपने स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे, दवा और ऑक्सीजन की आपूर्ति को मजबूत करने की प्रक्रिया जारी रखे हुए हैं।”
उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण के मरीज सामान्य बिस्तरों पर 6.51 प्रतिशत, आईसीयू बिस्तरों पर 12.51 प्रतिशत और वेंटिलेटर बिस्तरों पर 3.62 प्रतिशत हैं।

  • Related Posts

    इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
    • TN15TN15
    • June 30, 2026

      विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

    Continue reading
    ‘आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें, इलाज की चिंता सरकार करेगी’, जनता दर्शन में बोले CM योगी आदित्यनाथ
    • TN15TN15
    • June 29, 2026

    लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार (29…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नृपेंद्र मिश्रा, गोविंद गिरी और गोपाल राय का इस्तीफा क्यों नहीं ?

    • By TN15
    • July 8, 2026
    नृपेंद्र मिश्रा, गोविंद गिरी और गोपाल राय का इस्तीफा क्यों नहीं ?

    परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण अंतर्गत विद्यालय अध्यापक प्रकोष्ठ का गठित किया गया

    • By TN15
    • July 8, 2026
    परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण अंतर्गत विद्यालय अध्यापक प्रकोष्ठ का गठित किया गया

    क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा

    • By TN15
    • July 7, 2026
    क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा

    बिहार में प्रेमी-प्रेमिका को उम्र कैद की सजा, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे आपके होश

    • By TN15
    • July 7, 2026
    बिहार में प्रेमी-प्रेमिका को उम्र कैद की सजा, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे आपके होश

    कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला

    • By TN15
    • July 7, 2026
    कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला

    राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष का बड़ा बयान- अखिलेश यादव से पहले चंपत राय को थी चढ़ावा चोरी की जानकारी

    • By TN15
    • July 7, 2026
    राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष का बड़ा बयान- अखिलेश यादव से पहले चंपत राय को थी चढ़ावा चोरी की जानकारी