‘हम सबका सांझा सपना-नशा मुक्त हो हरियाणा अपना’ को लेकर प्रदेश में निकाली जा रही है साइक्लोथॉन रैली

17 अप्रैल को करनाल में करेगी प्रवेश, जिला प्रशासन की तैयारियां जोरों पर : उत्तम सिंह
साइक्लोथॉन-2.0 में शामिल होने के लिए हरियाणा उदय पोर्टल पर उपलब्ध लिंक पर करें रजिस्ट्रेशन

करनाल, (विसु)। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रमों की श्रृंखला में हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा हिसार जिला से शनिवार को साइक्लोथॉन-2.0 : हम सबका सांझा सपना-नशा मुक्त हो हरियाणा अपना- टैगलाइन के साथ प्रदेश के अन्य जिलों के लिए रवाना किया गया। यह साइकिल यात्रा करनाल जिला में 17 अप्रैल को पहुंचेगी। जिला प्रशासन द्वारा इस यात्रा के भव्य स्वागत के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। साइक्लोथॉन यात्रा के सफल आयोजन को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त यश जालुका को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इनकी देखरेख में सभी तैयारियां जोरों पर हैं।
उपायुक्त ने बताया कि साइक्लोथॉन-2.0 के जिला में प्रवेश करने पर जिला प्रशासन, जिला वासियों, सामाजिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत एवं उत्साहवर्धन किया जाएगा। साइक्लोथॉन-2.0 अगले दिन 18 अप्रैल को जिला करनाल से प्रस्थान करेगी। उन्होंने कहा कि साइक्लोथॉन के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां शुरू हो गई है। बेहतर ढंग से आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी रहे इसके लिए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ ही विभिन्न प्रचार सामग्री से जिलावासियों को साइक्लोथॉन में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
साइक्लोथॉन-2.0 में शामिल होने के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि साइक्लोथॉन-2.0 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। जिस पर कोई भी व्यक्ति जो इस पुनीत अभियान में भागीदार बनना चाहता है वह रजिस्ट्रेशन कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करना है। उन्होंने जिले की ग्राम पंचायतों, कॉलेज, स्कूल, एनजीओ, विभिन्न एसोसिएशन, नशा मुक्ति केंद्र आदि से ड्रग फ्री हरियाणा मुहिम में शामिल होते हुए इस यात्रा में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि साइकिल यात्रा में जिले की सक्रिय भागीदारी रहेगी। उन्होंने जिला वासियों से आह्वान किया कि वे हरियाणा उदय पोर्टल पर उपलब्ध लिंक के जरिये अपना रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन अनुरूप साइक्लोथॉन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को ई-प्रमाण पत्र भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल को साइक्लोथॉन-2.0 यात्रा का रात्रि विश्राम करनाल में ही रहेगा तथा साइक्लोथॉन-2.0 अगले दिन 18 अप्रैल को सुबह रवाना होगी।

यह रहेगा साइक्लोथॉन-2.0 का रूट चार्ट
उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि साइक्लोथॉन-2.0, 17 अप्रैल को करनाल जिला के कुताना गांव से एंट्री करेगी। इसके उपरांत मूनक, गगसीना, घोघड़ीपुर होते हुए करनाल के हांसी चौक पहुंचेगी। करनाल में रात्रि ठहराव होगा। इसके बाद अगले दिन 18 अप्रैल, 2025 को करनाल के एनडीआरआई चौक से रवाना होगी और गांव शामगढ़, सलारू, इंद्री और खानपुर गांव होते हुए अगले जिले में प्रवेश करेगी। डीसी उत्तम सिंह ने करनाल जिला के सभी लोगों को इस साइक्लोथॉन में बढ़-चढक़र हिस्सा लेने का आह्वान किया है।

  • Related Posts

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर दिल्ली से आ…

    Continue reading
    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    रीवा । किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!