आरबीबीएम कॉलेज में रसियन सब्जेक्ट एंबेसडर का सांस्कृतिक आदान-प्रदान

 रूसी विरासत की झलक

मुजफ्फरपुर। रामबृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय (आरबीबीएम) में सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें रूस से आईं दो सांस्कृतिक प्रतिनिधि पलीना और अन्ना ने अपनी सांस्कृतिक विरासत का परिचय दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ममता रानी द्वारा रूस के प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित करने के साथ हुई। इस मौके पर मैथिली गीत के माध्यम से महाविद्यालय की छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत किया।
रूसी प्रतिनिधियों ने रूसी स्पून वाद्य यंत्र की प्रस्तुति के साथ उसकी बारीकियों को समझाया। उन्होंने अपनी सांस्कृतिक परंपराओं जैसे वैले नृत्य, खान-पान, और भेष-भूषा की विशेषताओं को भी साझा किया।
प्राचार्य डॉ. ममता रानी ने कहा, “इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम भारत और रूस के बीच मित्रता को मजबूत करते हैं। हमें भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए।”
कार्यक्रम का सफल संयोजन डॉ. चेतना वर्मा ने किया। मौके पर महाविद्यालय के शिक्षकगण डॉ. अशोक निगम, डॉ. दिव्या भारद्वाज, डॉ. नीलू, डॉ. विनीता, डॉ. मंजुलश्री, डॉ. प्रियंका, डॉ. जयश्री, डॉ. मिंटू, डॉ. नीलेश लोधी सहित सैकड़ों छात्राएं उपस्थित रहीं।

  • Related Posts

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद…

    Continue reading
    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे