नजीबाबाद ब्लॉक परिसर में सीएससी आधार सेवा केन्द्र का हुआ उद्घाटन

अनुज कुमार शर्मा ब्यूरो

बिजनौर। आकांक्षात्मक ब्लॉक नजीबाबाद के ब्लॉक परिसर में सीएससी आधार सेवा केन्द्र का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख श्री तपराज सिंह देशवाल, बीडीओ दीपक कुमार तेवतिया एवं अर्थ एवं संख्या अधिकारी धर्मवीर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
नजीबाबाद की जनता द्वारा नये आधार सेवा केन्द्र खोलने की मांग को देखते हुए जिलाधिकारी श्रीमती जसजीत कौर एवं मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा के निर्देशों के क्रम में नजीबाबाद ब्लॉक परिसर में आधार सेवा केन्द्र का उद्घाटन किया गया। पूर्व में डाकखाने एवं बैंकों में ही नये आधार कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा था। जहां पर आम जनमानस को लम्बी-लम्बी लाईन लगाकर बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। दूर-दराज के लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए इधर-उधर भटक रहे थे, फिर भी उनका आधार कार्ड न तो समय पर बन पा रहा था और न ही अपडेट हो पा रहा था।
ब्लॉक प्रमुख श्री तपराज सिंह देशवाल ने कहा कि नजीबाबाद ब्लॉक परिसर में सीएससी आधार सेवा केन्द्र खुलने से क्षेत्र की जनता आधार कार्ड बनवाने में राहत मिलेगी एवं काफी हद तक आम जनमानस की समस्याओं का समाधान आसान और सुलभ रूप से हो सकेगा।
बीडीओ दीपक कुमार तेवतिया ने कहा कि आधार सेवा केन्द्र पर नया आधार निशुल्क, बॉयोमैट्रिक / फिंगर अपडेट का कार्य मात्र रु0 100/- व मोबाईल नम्बर एवं आधार एड्रेस चेंज मात्र रु0 50 का शुल्क आम जनमानस से लिया जायेगा।
इस अवसर पर राकेश कुमार एडीओ पंचायत, ब्रजराज सिंह एडवोकेट, बलविंदर सिंह ग्राम प्रधान मेदूवाला, स्वेत पंवार, सिद्धार्थ त्यागी, सीएससी मैनेजर, सचिन कुमार, नसीम अहमद, महेन्द्र कुमार, जिला प्रबंधक सीएससी, मौ० दानिश एवं ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

    सहारनपुर कलेक्ट्रेट के अंदर बनी मस्जिद को भारी…

    Continue reading
    CJP के आशुतोष रांका ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, क्या हुई बात?
    • TN15TN15
    • September 4, 2026

    उत्तर प्रदेश की लखनऊ में आज 3 सितंबर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

    देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

    वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

    वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

    महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

    महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

    कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

    कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

    सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

    सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

     ‘मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे…’, टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत 

     ‘मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे…’, टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत