हाईवे पर गिर पड़े शख्स की CRPF जवानों ने बचाई जान, वीडियो देख लोग बोले- असली हीरो यही हैं

जम्मू-कश्मीर के संवेदनशील इलाकों में तैनात सुरक्षाबलों को लोग अक्सर आतंकवाद विरोधी अभियानों और सुरक्षा ड्यूटी के लिए जानते हैं, लेकिन इस बार Central Reserve Police Force के जवानों ने ऐसा काम किया है जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर एक व्यक्ति को अचानक हार्ट इमरजेंसी आने के बाद CRPF जवानों ने जिस तेजी और समझदारी से उसकी मदद की, उसकी हर तरफ तारीफ हो रही है. लोगों का कहना है कि यह सिर्फ ड्यूटी नहीं बल्कि इंसानियत की मिसाल है।

 

हाईवे ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत

 

यह घटना जम्मू-कश्मीर के बिजबेहरा इलाके के पास जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे की बताई जा रही है। उस समय CRPF की 90 बटालियन के जवान Route Opening Party यानी ROP ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान जवानों की नजर एक ऐसे शख्स पर पड़ी जिसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। मामला गंभीर मेडिकल इमरजेंसी का लग रहा था।

 

जवानों ने बिना देर किए शुरू की मदद

 

बताया जा रहा है कि जवानों ने मेडिकल टीम का इंतजार करने के बजाय तुरंत मौके पर ही प्राथमिक उपचार देना शुरू कर दिया। उन्होंने तेजी से स्थिति संभाली और व्यक्ति को स्थिर रखने की कोशिश की ताकि उसकी हालत और ज्यादा न बिगड़े. जवानों की यह त्वरित कार्रवाई काफी अहम साबित हुई और मेडिकल सहायता पहुंचने तक व्यक्ति की स्थिति नियंत्रित रखी गई।

 

सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सलाम

 

टना सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग CRPF जवानों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “सबसे ज्यादा प्रभावित इस बात ने किया कि जवान पूरे समय शांत और प्रोफेशनल बने रहे.” दूसरे ने कहा, “यही असली मानवता है.” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “सिर्फ सुरक्षा ही नहीं, CRPF जवान इंसानियत की सेवा भी पूरी निष्ठा से करते हैं.” कई लोगों ने जवानों को सम्मानित करने की मांग भी उठाई है।

सिर्फ सुरक्षा नहीं, इंसानियत की भी ड्यूटी

 

Central Reserve Police Force देश की सबसे बड़ी पैरामिलिट्री फोर्स मानी जाती है और कई बार दूरदराज या संवेदनशील इलाकों में जवान ही सबसे पहले मदद पहुंचाने वाले लोग बन जाते हैं। हादसे, मेडिकल इमरजेंसी या प्राकृतिक आपदा जैसी परिस्थितियों में भी CRPF जवान लगातार लोगों की मदद करते नजर आते हैं. यह घटना भी उसी इंसानियत और जिम्मेदारी का एक उदाहरण बन गई है।

  • Related Posts

    ‘जिन्ना का असली वारिस कोई है तो वो…’, राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे
    • TN15TN15
    • August 13, 2026

    झारखंड की गोड्डा सीट से बीजेपी के लोकसभा…

    Continue reading
    ललितपुर में भारतीय सोशलिस्ट मंच का जनसंवाद कार्यक्रम !
    • TN15TN15
    • August 13, 2026

    चित्रा आगल गांव में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र अवाना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सार्थक जीवन की कुँजी है आत्मज्ञान : आचार्य प्रशांत

    • By TN15
    • August 13, 2026
    सार्थक जीवन की कुँजी है आत्मज्ञान : आचार्य प्रशांत

    वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान

    • By TN15
    • August 13, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान

    ‘जिन्ना का असली वारिस कोई है तो वो…’, राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे

    • By TN15
    • August 13, 2026
    ‘जिन्ना का असली वारिस कोई है तो वो…’, राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे

    बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?

    • By TN15
    • August 13, 2026
    बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?

    बांग्लादेश की छाती के पास से दौड़ेंगी भारतीय ट्रेन, चिकन नेक कॉरिडोर से चौथी रेलवे लाइन को भी मंजूरी

    • By TN15
    • August 13, 2026
    बांग्लादेश की छाती के पास से दौड़ेंगी भारतीय ट्रेन, चिकन नेक कॉरिडोर से चौथी रेलवे लाइन को भी मंजूरी

    UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- ‘बिहार, महाराष्ट्र में देखा…’

    • By TN15
    • August 13, 2026
    UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- ‘बिहार, महाराष्ट्र में देखा…’