पीपी तटबंध के डीविजन 1 में आगामी बाढ़ में फ्लड फाइटिंग पर संकट

भुगतान की गारंटी को लेकर नाराज हैं संवेदक

बाढ़ अवधि 2023 के बाढ़ में कराए गए कार्य का प्रपत्र 24 की नही मिला है स्वीकृत

आवंटन के बावजूद बाढ़ अवधि 2022 का नही हो रहा भुगतान

पटना /बेतिया। ठकराहा। जल संसाधन विभाग के लापरवाही से ठकराहा के जीएच प्रभाग के कैंप पर शनिवार को स्थानीय संवेदकों ने जमकर प्रदर्शन किया। संवेदक 2022 के भुगतान तथा 2023 के भुगतान हेतु प्रपत्र 24 के स्वीकृति की मांग कर रहे थे। इस दौरान संवेदकों ने अपने मांगों का लिखित मांग पत्र व आवेदन कार्यपालक अभियंता के नाम से संबोधित आवेदक सहायक अभियंता को सौंपा। भुगतान व प्रपत्र 24 के स्वीकृति में बिलंब से नाराज संवेदकों ने बाढ़ नियंत्रण डीविजन 1 में गंडक नदी व पीपी तटबंध पर बाढ़़ में फ्लड फाइटिंग नही करने के मूड में हैं। ऐसे में बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल अंतर्गत गंडक नदी व तटबंधों पर फ्लड फाइटिंग कार्य पर ग्रहण लग सकता है। बाढ़ 2022 के एफएफ का भुगतान तथा बाढ़ 2023 के एफएफ के भुगतान के गारंटी को लेकर चिंता जाहीर करते हुए कहा कि डीविजन एक में उक्त दोनों सत्रों में फ्लड फाइटिंग किया गया। लेकिन 2023 के भुगतान की गारंटी नही है। क्योंकि अबतक बाढ़ अवधि 2023 में कराए गए कार्य का प्रपत्र 24 स्वीकृत नही हो सका है। और ना ही 2022 के भुगतान मिल रहा है। 2022 के भुगतान तथा 2023 के प्रपत्र 24 के स्वीकृति के बिना बाढ़ अवधि 2024 में संवेदकों ने फ्लड फाइटिंग को विभाग न्याय पूर्ण निर्णय लेने का मांग किया है। संवेदक राहुल सिंह,ध्रुव कुमार ,पिन्टु तिवारी, सुजित तिवारी, संवेदक प्रतिनिधि राजेश सिंह,सुरेन्द्र यादव,अजीत कुमार सिंह आदि ने कहा कि बाढ़ संघर्षात्मक कार्य के लिए विभाग द्वारा मैटेरियल मुहैया की जाती है। वे लोग मजदूर व बालू सहीत स्थानीय जरूरत के सामग्रियों का इंतजाम करके बाढ़ संघर्षात्मक करते हैं। 2023 के आढ़ संघर्षात्मक कार्य में प्रपत्र 24 ईसी बैग के बोरा के गुणवत्ता को लेकर लटका है। जबकि बोरा विभाग ने ही दिया था। विभाग अपने सप्लायर से बोरा व अन्य मेटेरियल लेता है। ऐसे में जब संवेदकों की कोई दोष नही,तब बाढ़ 2024 के बाढ़ अवधि का प्रपत्र 24 स्वीकृत करने में पेंच क्यों? बाढ़ डीविजन एक के जीएच प्रभाग में सहायक अभियंता ई.निशांत कुमार व कनीय अभियंता ई.अर्जुन प्रसाद ने बताया कि बाढ़ 2023 के सप्लाई ईसी बैग बोरा की जांच चल रही है। बोरा अगर किसी मानक में कम पाया जायेगा, तब इसमें सप्लायर पर आवश्यक विभागीय एक्शन होगा। संवेदकों ने काम किया है उनका पैसा नही डूबेगा। बाढ़ 2022 के भुगतान पर अभियंता द्वय ने कहा कि शीघ्र ही 2022 वाला भुगतान किया जायेगा।

  • Related Posts

    बेतिया राज की जमीन और सेलिंग से फाजिल जमीन पर भूमिहीनों और गरीबों को वासगित करो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

    बुल्डोजर राज के खिलाफ 20 अगस्त को विधानसभा…

    Continue reading
    बेतिया राज की जमीन और सेलिंग से फाजिल जमीन पर भूमिहीनों और गरीबों को वासगित करो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

    बुल्डोजर राज के खिलाफ 20 अगस्त को विधानसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एकतरफा प्यार में डेढ़ साल के मासूम को पटककर मारने वाले दरिंदे को फांसी, महज 40 दिन में आया फैसला 

    • By TN15
    • July 10, 2026
    एकतरफा प्यार में डेढ़ साल के मासूम को पटककर मारने वाले दरिंदे को फांसी, महज 40 दिन में आया फैसला 

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, ‘अगर किसी दूसरे दल की सरकार होती तो…’

    • By TN15
    • July 10, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, ‘अगर किसी दूसरे दल की सरकार होती तो…’

    राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट

    • By TN15
    • July 10, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट

    लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू

    • By TN15
    • July 10, 2026
    लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू

    राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, ‘अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन…’

    • By TN15
    • July 10, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, ‘अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन…’

    शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, राजनीति से ऊपर हैं शरद पवार 

    • By TN15
    • July 10, 2026
    शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, राजनीति से ऊपर हैं शरद पवार