छठे चरण चुनाव में 28 प्रतिशत उम्मीदवारों पर दर्ज है आपराधिक मुकदमा

रामनरेश

पटना । लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के 85 उम्मीदवारों में से 24 उम्मीदवारों के ऊपर आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें से 22 उम्मीदवारों के ऊपर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

बिहार इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने छठे चरण के उम्मीदवारों के शपथ पत्रों का विश्लेषण किया।छठे चरण मे 8 सीटों पर मतदान 25 मई को होगा। इन 8 सीटों के 85 उम्मीदवारों में से 24 उम्मीदवारों के ऊपर आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें से 22 उम्मीदवारों के ऊपर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

चार उम्मीदवारों के ऊपर हत्या का मामला चल रहा है। तीन उम्मीदवारों के ऊपर हत्या के प्रयास का मामला चल रहा है. आठ लोकसभा क्षेत्र में 34 उम्मीदवार निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. जिसमें सात के ऊपर आपराधिक मामले चल रहे हैं।

एडीआर रिपोर्ट के रिपोर्ट के अनुसार राजद के विजय कुमार शुक्ला पर कुल 18 मामला चल रहा है। महाराजगंज से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे जनार्दन सिंह सिग्रीवाल पर कुल 5 मामले चल रहे हैं। सिवान से चुनाव लड़ रहे जीवन कुमार पर कुल आठ आपराधिक मामले चल रहे हैं। पश्चिम चंपारण के बीजेपी उम्मीदवार संजय जायसवाल पर कुल पांच मामले चल रहे हैं।

वैशाली से चुनाव लड़ रहे विनोद कुमार शर्मा पर तीन आपराधिक मामले चल रहे हैं। सिवान से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे अवध बिहारी चौधरी पर दो मामले चल रहे हैं। पूर्वी चंपारण से चुनाव लड़ रहे डॉक्टर राजेश कुमार पर पांच आपराधिक मामले चल रहे हैं। शिवहर से राजद की उम्मीदवार रितु जायसवाल पर दो मामले चल रहे हैं।

कांग्रेस के टिकट पर महाराजगंज से चुनाव लड़ रहे आकाश पर तीन मामले चल रहे हैं। बाल्मीकि नगर से आरजेडी से चुनाव लड़ रहे हैं दीपक यादव पर तीन मामले चल रहे हैं। वैशाली से लोजपा से चुनाव लड़ रही वीणा देवी पर तीन मामले चल रहे हैं। बीजेपी से पश्चिम चंपारण से चुनाव लड़ रहे राधा मोहन सिंह पर दो मामले चल रहे हैं। सिवान से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हिना शहाब पर दो मामले चल रहे हैं।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?