क्राइम ब्रांच का ऐक्शन, सुबह-सुबह आतिशी के घर पर नोटिस देने पहुंची टीम

इन दिनों आम आदमी पार्टी पर भारी संकट के बादल छाए हुए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद अब शिक्षा मंत्री आतिशी के घर क्राइम ब्रांच की टीम नोटिस देने पहुंची जिस वक्त टीम उनके आवास पर पहुंची उस वक्त वो वहां मौजूद नहीं थी। उनके ऑफिस के लोगों से नोटिस रिसीव करने के लिए कहा गया
पूछने पर पता चला की वह दिल्ली से बाहर थीं, इसलिए आज उन्हें क्राइम ब्रांच की टीम दोबारा नोटिस देने पहुंची है।दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के सात विधायकों की भाजपा द्वारा खरीद-फरोख्त का प्रयास किये जाने के उनके आरोपों पर तीन दिनों के अंदर केजरीवाल से जवाब मांगा है। फिलहाल दिल्ली पुलिस की टीम आतिशी के घर से लौट गई है। पिछले हफ्ते की बात करे तो केजरीवाल और आतिशी ने बीजेपी पर उनके विधायकों को खरीदने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए थे। केजरीवाल ने कहा था कि बीजेपी ने दिल्ली में उनकी सरकार गिराने के लिए आप के सात विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये देने की पेशकश की है। इसके बाद, दिल्ली की मंत्री आतिशी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी ने दिल्ली में ‘ऑपरेशन लोटस 2.0’ शुरू किया है। आतिशी ने कहा, ‘उन्होंने AAP विधायकों को पैसे की पेशकश कर अपने पाले में करने की इसी तरह की कोशिश पिछले साल भी की थी, लेकिन वे असफल रहे।’
जिसके बाद दिल्ली बीजेपी प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने 30 जनवरी को दिल्ली पुलिस से शिकायत की और आरोपों की जांच किए जाने की मांग की। इस मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम शुक्रवार को भी केजरीवाल और दिल्ली की मंत्री आतिशी के आवास पर पहुंची थी। हालांकि शुक्रवार को केजरीवाल और आतिशी में किसी को नोटिस नहीं दिया गया, क्योंकि केजरीवाल के आवास पर अधिकारियों ने इसे लेने से इनकार कर दिया था और आतिशी भी आवास पर मौजूद नहीं थीं।

  • Related Posts

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading
    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!