कुलदीप के रिसेप्शन में छाया क्रिकेटर्स का जलवा!

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं।  आईसीसी टी 20 वर्ल्डकप 2026 खत्म होने के बाद उन्होंने 14 मार्च को वंशिका चड्ढा के साथ मसूरी में शादी रचाई। शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ में आयोजित ग्रैंड रिसेप्शन में क्रिकेट और राजनीति की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।

 

रिसेप्शन में लगा क्रिकेट सितारों का जमावड़ा

 

लखनऊ में हुए इस भव्य कार्यक्रम में कई मौजूदा और पूर्व क्रिकेटरों ने पहुंचकर चार चांद लगा दिए। सबसे ज्यादा चर्चा उस पल की रही जब टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने इस भव्य आयोजन में शिरकत की। फैंस के लिए यह किसी खास मौके से कम नहीं था। हालांकि गौतम गंभीर शादी में शामिल नहीं हो पाए थे, लेकिन रिसेप्शन में पहुंचकर उन्होंने इसकी कमी पूरी कर दी. उन्होंने कुलदीप और उनके परिवार से मुलाकात की और काफी देर तक बातचीत भी की।

 

पूर्व ओपनर शिखर धवन भी अपनी पत्नी सोफी शाइन के साथ रिसेप्शन में शामिल हुए. हाल ही में शादी के बंधन में बंधे इस कपल ने कुलदीप और वंशिका को शुभकामनाएं दीं। दोनों की मौजूदगी ने इस इवेंट को और खास बना दिया।

 

जडेजा और पंत की मौजूदगी ने बढ़ाई रौनक

 

रवींद्र जडेजा अपनी पत्नी के साथ पहुंचे और नवविवाहित जोड़े को बधाई दी, वहीं ऋषभ पंत भी इस खास मौके पर नजर आए। पंत इन दिनों आईपीएल 2026 की तैयारी के लिए लखनऊ में ही हैं, ऐसे में उन्होंने समय निकालकर इस समारोह में शिरकत की। टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी रिसेप्शन में पहुंचे और कुलदीप को नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा कई अन्य खिलाड़ी और खास मेहमान भी इस आयोजन का हिस्सा बने।

 

यादगार बना ये खास दिन

 

कुलदीप यादव का यह रिसेप्शन सिर्फ एक पारिवारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि क्रिकेट सितारों का बड़ा मिलन बन गया।.अलग-अलग दौर के खिलाड़ी एक साथ नजर आए और इस खास मौके को यादगार बना दिया।

  • Related Posts

    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    केंद्र सरकार ने साफ किया है कि देश…

    Continue reading
    339वीं किसान पंचायत संपन्न, युद्ध नहीं शांति चाहिए
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    भारत- अमरीका कृषि व्यापार समझौता रद्द करो देश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    • By TN15
    • March 18, 2026
    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

    • By TN15
    • March 18, 2026
    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज