Cricket : विराट के शतक ने दूर कर दिया एशिया कप न मिलने का दर्द

Cricket : विराट कोहली का यह टी 20 इंटरनेशनल का है पहला शतक 

स्नेहा जायसवाल 

एशिया कप 2022 भले ही इंडिया के हाथ से निकल गई लेकिन बीते गुरुवार को अफगानिस्तान और इंडिया के बीच में मुकाबला हुआ था जहां इंडिया ने जीत अपने नाम दर्ज की. इस मैच का सबसे बड़ा रोमांचक पल वो रहा जहां पर विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 मैच में शतक जड़ा. और ये उनका टी20 इंटरनेशनल का पहला शतक है. विराट कोहली लंबे समय बाद फॉम में आए थे. जिसे देख इंडियन फैंस खुश तो थे लेकिन एशिया कप हाथ न आने के बाद निराश भी है. आपको बता दें कि विराट 53 गेंद में यहां पहुंचे. उन्होंने 1021 दिन और 83 पारी के बाद ये शतक जड़ा है.. ये ओवरऑल उनका इंटरनेशनल क्रिकेट का 71वां शतक लगाया. आपको बता दें कि मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. तो वही  रोहित शर्मा को इस मैच से आराम दिया गया था. मैच में के एल राहुल और विराट कोहली ओपनिंग करने उतरे. दोनों ने मिलकर टीम को एक अच्छी शुरुआत दिलाई. भारत ने पहले खेलते हुए 2 विकेट पर 212 रन बना लिए थे.

राहुल ने 62 रन बनाए. तो कोहली के इस शतक के बाद कोहली के टी20 इंटरनेशनल में 3500 रन पूरे हो गए हैं. कोहली रोहित शर्मा के बाद ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं. कोहली ने 61 गेंद पर 122 रन बनाकर नॉट आउट रहे. उन्होंने 12 चौकें और 6 छक्के लगायें. केएल राहुल और विराट कोहली ने पहले 6 ओवर के पावरप्ले में जमकर खूब रन बटोरे. टीम का स्कोर बिना विकेट के 52 रन था. राहुल ने 20 गेंद पर 26 रन और कोहली ने 16 गेंद पर 25 रन बनाकर खेल रहे थे. टीम ने पहली बार पावरप्ले में कोई विकेट नहीं गंवाया. आपको बता दें कि राहुल इस मैच से पहले तक फॉम में नहीं थे. पहले मैच में वे पाकिस्तान के खिलाफ खाता नहीं खोल सके थे. उसके बाद फिर हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ 36 रन, पाकिस्तान के खिलाफ 28 और श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 6 रन ही बना पाए थे. कोहली ने इससे पहले टी20 में 32 अर्धशतक लगाए थे. इससे पहले उन्होंने 103 टी20 इंटरनेशनल में 50 की औसत से 3462 रन बनाए थे. नाबाद 92 रन की सबसे बड़ी पारी खेली थी. लेकिन अब वे शतक तक पहुंच चुके हैं. वहीं यह राहुल का 17वां अर्धशतक है. वे 36 गेंद में यहां पहुंचे. 6 चौका और एक छक्का लगाया. लेकिन इंडिया के ये मैच जीतने के बाद भी फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी हैं.

  • Related Posts

    रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं, इंग्लैंड के ऑलराउंडर को बताया वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी 
    • TN15TN15
    • March 14, 2026

    रिकी पोंटिंग ने टी 20 वर्ल्ड कप 2026…

    Continue reading
    किसान सभा, किसान परिषद और किसान एकता संघ के बीच विजय सिंह पथिक स्टेडियम में मैत्रीपूर्ण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
    • TN15TN15
    • February 18, 2026

    स्थान: विजय सिंह पथिक स्टेडियम, ग्रेटर नोएडा किसान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    • By TN15
    • March 16, 2026
    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    • By TN15
    • March 16, 2026
    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    • By TN15
    • March 16, 2026
    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    • By TN15
    • March 16, 2026
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    • By TN15
    • March 16, 2026
    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

    • By TN15
    • March 16, 2026
    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार