“क्रेडिट स्कोर बिगड़ा, नौकरी पर बन आई”

ट्रक कब्जा विवाद में बैंक कर्मी की शिकायत

बोचहां। वैशाली निवासी एवं बैंककर्मी अमित कुमार ने बोचहां थाने में एक गंभीर शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने अपने ट्रक के धोखे से हड़प लिए जाने और किस्तों का भुगतान न होने के चलते नौकरी पर संकट खड़ा होने की बात कही है।

शिकायतकर्ता अमित कुमार, जो वैशाली जिले के रीखर गांव के निवासी हैं और वर्तमान में एक बैंक में कार्यरत हैं, ने बताया कि उन्होंने अपना ट्रक (पंजीकरण संख्या: BR06GB-8215) बैंक से फाइनेंस करवा कर पिछले वर्ष संजीव कुमार (सैन्धोदुल्ला, वैशाली) को एक लिखित समझौते के तहत दिया था। यह समझौता उनके संबंधी पवन कुमार के बोचहां स्थित आवास पर विपिन कुमार यादव एवं रामबाबू राय की उपस्थिति में हुआ था।

अमित के अनुसार, उन्हें यह आश्वासन दिया गया था कि संजीव कुमार ट्रक से अर्जित आमदनी से समय पर सभी बैंक किश्तें चुकाएंगे। लेकिन एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद, संजीव न तो किस्तें जमा कर रहे हैं और न ही ट्रक वापस कर रहे हैं।

बैंककर्मी अमित कुमार को आशंका है कि संजीव कुमार ने धोखे से ट्रक हड़प लिया है और जानबूझकर किस्तें नहीं चुका रहे हैं। इसकी वजह से उनका क्रेडिट स्कोर बुरी तरह बिगड़ गया है और बैंक में उनकी नौकरी पर भी संकट मंडरा रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने कई बार संजीव कुमार एवं बीच-बचाव में शामिल विपिन कुमार यादव से संपर्क किया, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला और कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

बोचहां थाना अध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि अमित कुमार की लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग