माकपा कार्यकर्ताओं ने राशन कार्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन  

नोएडा। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व राशनिंग व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार/ अनियमितताओं के खिलाफ एवं राशनिंग व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग को लेकर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) गौतम बुद्ध नगर कमेटी ने केअभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत बुधवार को सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 6 स्थित क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी व जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को संबोधित ज्ञापन दिया। 

ज्ञापन मांग की गई है की राशन वितरण प्रणाली में व्याप्त अनियमितताओं को समाप्त करा कर सही तरीके से राशन का वितरण सुनिश्चित कराने व जिन पात्र लोगों के गलत तरीके से राशन कार्ड निरस्त कर दिए गए हैं, उन्हें बहाल कर राशन दिया जाए तथा जिन गरीब पात्र लोगों के राशन कार्ड नहीं बने हैं उनके राशन कार्ड बनाने के साथ ही राशन की दुकानें नियमित रूप से खुलवाए जाएं और बदतमीजी व कालाबाजारी करने वाले राशन डीलरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अपनाते हुए उनके दुकान के लाइसेंस रद्द किए जाए।  प्रदर्शन को संबोधित करते हुए माकपा जिला प्रभारी गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि राशनिंग व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो हमारी पार्टी उपरोक्त मुद्दों को लेकर जनता के बीच जन अभियान चलाकर जिलाधिकारी व जिला खाद्य आपूर्ति कार्यालय पर बड़ा प्रदर्शन करेगी।  प्रदर्शन को जनवादी महिला समिति की नेता आशा यादव, चंदा बेगम, गुड़िया देवी, माकपा नेता हरकिशन सिंह, भरत डेंजर, विरेन्द्र प़साद, सीटू नेता लता सिंह, राम सागर आदि ने संबोधित किया।

  • Related Posts

    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

    Continue reading
    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    नई दिल्ली। भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    Social Media : आरएसएस भाजपा का षड्यंत्र डिकोडेड,चन्द्रशेखर को कैसे बनाया बीजेपी की बी टीम

    • By TN15
    • November 16, 2026
    Social Media : आरएसएस भाजपा का षड्यंत्र डिकोडेड,चन्द्रशेखर को कैसे बनाया बीजेपी की बी टीम

    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान

    • By TN15
    • November 16, 2026
    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान

    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    • By TN15
    • October 22, 2026
    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    • By TN15
    • October 22, 2026
    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    • By TN15
    • October 22, 2026
    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’