भाईचारा मंच ने अग्निपथ योजना के विरोध में डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन 

नोएडा।  सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए उसे रद्द कराने की मांग को लेकर सोमवार को भाईचारा मंच गौतम बुध नगर कमेटी ने डीएम कार्यालय सूरजपुर ग्रेटर नोएडा पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन एसडीएम उमेश निगम  ने लिया और प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया है कि अपनी संस्तुति के साथ ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति व माननीय प्रधानमंत्री जी को भेज दिया जाएगा।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए किसान सभा जिला प्रवक्ता व मंच के संयोजक डॉ. रुपेश वर्मा ने कहा कि अग्निपथ योजना छल कपट के साथ सेना में चोर दरवाजे से ठेका प्रथा शुरू करना है जिसका सेना की गुणवत्ता और सैन्य बलों की क्षमता पर विनाशकारी प्रभाव पड़ेगा। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता व मंच के सह संयोजक राजकुमार भाटी जी ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना की कड़ी आलोचना करते हुए देश हित में उक्त योजना को वापस लिए जाने की मांग केंद्र सरकार से किया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए माकपा नेता व मंच के सह संयोजक गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि अग्निपथ योजना देश के बेरोजगार युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ है ही साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा व देश के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ है जिसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
धरना प्रदर्शन में लायर्स यूनियन के नेता अजय एडवोकेट, उमेश भाटी, मांगेराम भाटी, विनोद भाटी, सपा नेता देवेंद्र सिंह, नोजवान सभा के नेता सुमित प़धान, किसान सभा के नेता जगबीर नंबरदार, निरंकार, रणवीर सिंह मास्टर, जनवादी महिला समिति के नेता चंदा बेगम, गुड़िया देवी, सुधा, मनीषा सिंह, सीटू नेता मुकेश कुमार राघव, पूनम देवी, धर्मेंद्र, निशा झा, राजकरण सिंह  आदि ने हिस्सा लिया।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

    Continue reading
    DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत