वेनेजुएला पर अमेरिकी साम्राज्यवाद के बर्बर हमले के खिलाफ माकपा ने किया विरोध प्रदर्शन

वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई बंद करो तथा राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सत्ता को बहाल करो

नोएडा। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की गौतमबुद्धनगर कमेटी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वेनेजुएला पर किए गए हमले तथा वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो एवं उनकी पत्नी की गिरफ्तारी का कड़ा विरोध करते हुए आज सेक्टर- 8, नोएडा बांस-बल्ली मार्केट पर विरोध प्रदर्शन किया।
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीपीआई(एम) जिला सचिव कामरेड रामसागर ने संबोधित करते हुए कहा कि वेनेजुएला की अपनी संप्रभुता की सरकार है।वह लगातार अमेरिकी साम्राज्यवाद से लड़ते हुए संप्रभुता को कायम रखा है। वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज़ ने अपनी आदम्भय साहस के बल पर निरंतर देश को आगे बढ़ाया। लैटिन अमेरिकी देश से मजबूत रिश्ते बनाए। अमेरिका द्वारा आर्थिक नाकेबंदी करने वाले क्यूबा के साथ भी अपना संबंध मजबूत बनाया और इस तरह पूरे दुनिया में अपनी जनवादी तथा स्वतंत्र देश की उपस्थित को दर्ज कराया। अमेरिकी साम्राज्यवाद अपनी सैन्य शक्ति के चकाचौंध में अंधा होकर दुनिया के हर देश पर हमला करता जा रहा है, जो उसकी साम्राज्य तथा अधिनायक वादी शक्ति को स्वीकार नहीं करता, उसे मिटा देना चाहता है।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि पिछले दिनों भारत पर आर्थिक हमले करके 50% टैरिफ की घोषणा कर दी।आज जरूरत इस बात की है कि हर जनवाद पसंद देश तथा साम्राज्यवाद विरोधी देश एकजूत होकर इस सैन्य कार्रवाई के बल पर अपना आधिपत्य कायम करने वाले, दुनिया के सारी संपदाओं पर अपना अधिकार जमाने वाले ,मानव विरोधी इस हृदय विहीन ट्रंप सरकार को परास्त किया जाए। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने वामपंथी पार्टियों के द्वारा दिल्ली जंतर मंतर पर अमेरिकी हमले के खिलाफ और वेनेजुएला के लोगों के साथ एकजुटता में किए गए विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। प्रदर्शन कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ता भीखू प्रसाद, रामस्वारथ, दुर्गाराम, धर्मेंद्र गौतम, शंभू, पारस गुप्ता, हरकिशन सिंह आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पिता की हत्या के बाद बहन से लिपट कर रोया था अक्षत, मानवेंद्र सिंह मर्डर केस में एक और खुलासा
    • TN15TN15
    • February 28, 2026

    लखनऊ के आशियाना (बंगला बाजार) वाले ‘नीले ड्रम…

    Continue reading
    लॉरेंस का मुखबिर था, इसलिए किया हमला!
    • TN15TN15
    • February 25, 2026

    नई दिल्ली। दिल्ली में हाल ही में एक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!

    • By TN15
    • March 6, 2026
    राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!

    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक

    • By TN15
    • March 6, 2026
    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक

    आखिर बिहार में भी बीजेपी ने ढहा दिया समाजवादियों का किला!

    • By TN15
    • March 6, 2026
    आखिर बिहार में भी बीजेपी ने ढहा दिया समाजवादियों का किला!

    ईरान की ‘खोर्रमशहर-4’ मिसाइल: इजरायल की 7-लेयर एयर डिफेंस को भेदने का दावा!

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरान की ‘खोर्रमशहर-4’ मिसाइल: इजरायल की 7-लेयर एयर डिफेंस को भेदने का दावा!