पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर काव्य गोष्ठी आयोजित

पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मजयंती के पावन अवसर पर आयोजित “अटल काव्यांजलि” कार्यक्रम शांति, साहित्य और राष्ट्रप्रेम के भावों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस गरिमामय अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय डॉ. Dinesh Sharma जी (पूर्व उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश एवं राज्यसभा सांसद) की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गौरव प्रदान किया। अपने प्रेरणादायी विचारों के माध्यम से उन्होंने अटल जी के साहित्यिक, राजनीतिक और राष्ट्रवादी व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में हास्य कवि भाई हेमंत पाण्डेय जी एवं भाई अजय अंजाम जी द्वारा प्रस्तुत कविताओं ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। उनकी रचनाओं में अटल जी के विचार, संवेदनशीलता, राष्ट्रप्रेम और मानवीय मूल्यों की सजीव झलक देखने को मिली। काव्य पाठ के दौरान सभागार तालियों से गूंजता रहा।

शांति विलेज़, रमईपुर में आयोजित यह साहित्यिक आयोजन अटल जी की काव्य-चेतना और वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का एक सराहनीय प्रयास रहा।

इस सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम से जुड़े सभी अतिथियों, कवियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमूह का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। आप सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम स्मरणीय और प्रेरणास्पद बन सका।
अटल जी के विचार और काव्य सदैव राष्ट्र को दिशा देते रहेंगे।

  • Related Posts

    JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के…

    Continue reading
    मुलतापी से जंतर मंतर तक संघर्ष के सफल मॉडल!
    • TN15TN15
    • August 5, 2026

    डॉ. सुनीलम जेन ज़ी के जंतर मंतर आंदोलन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    • By TN15
    • August 7, 2026
    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    • By TN15
    • August 7, 2026
    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    मोहन भागवत के बयान पर बोले अभिजीत दीपके

    • By TN15
    • August 7, 2026
    मोहन भागवत के बयान पर  बोले अभिजीत दीपके

    JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

    सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!

    • By TN15
    • August 7, 2026
    सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!