पहलग्राम कश्मीर में आतंकी हमले में निर्दोष मृतक लोगों की स्मृति में माकपा ने शोक सभा कर दी श्रद्धांजलि

नोएडा। कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी जिला कमेटी गौतम बुध नगर कमेटी ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों के हमले में मृतक लोगों की स्मृति में आज सेक्टर- 8, नोएडा पर शोकसभा कर 28 पर्यटकों/ लोगों की बब्बर हत्या की कड़ी निंदा किया। सीपीआई(एम) ने हमले में मारे गए निर्दोष लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हमले में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किया।

माकपा जिला सचिव रामसागर ने कहा कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को यथाशीघ्र पकड़ा जाना चाहिए।
माकपा जिला प्रभारी गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि पिछले दिनों पहलगाम में जो सांप्रदायिक हत्या की गई है वह एकदम धर्म विरोधी और अमानवीय घटनाएं हैं, उक्त का किसी भी तरह से समर्थन नहीं किया जा सकता। वह दुर्दांत घटना थी उसका धर्म से कुछ लेना देना नहीं था बल्कि वह धर्म विरोधी, सांप्रदायिक, आतंकवादी और नफरत को बढ़ाने वाली घटनाएं हैं। इन घटनाओं को भविष्य में रोकने के लिए यह जरूरी है कि इन दुर्दांत आतंकवादियों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए, मृतकों को बीस बीस लाख रुपए दिए जाएं और उनके घर वालों को सरकारी नौकरी दी जाए और पूरी दुनिया के अंदर भारत सरकार और विपक्षी दल मिलकर एक सूत्रीय प्रोग्राम बनाएं और इन आतंकवादी और सांप्रदायिक ताकतों का पूरे दुनिया के लेवल पर जाकर विरोध करें, इनका भंडाफोड़ करें और भारत की जनता आतंकवादियों की नफरत फैलाने की मुहिम का हिस्सा ना बने, इनसे सावधान रहे और आपस में आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सद्भाव बनाकर रखने की सभी से अपील किया।

  • Related Posts

    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी…

    Continue reading
    डीआईसी इंडिया लिमिटेड, सी-55 नोएडा में श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुए 6 श्रमिकों की अवैध छंटनी, श्रम विभाग के नोटिस को भी दिखा रहा ठेंगा – श्रमिकों ने दिया 27 अगस्त तक का अल्टीमेटम, नहीं माना तो परिवार संग कंपनी गेट पर अनिश्चितकालीन धरना 
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    डीआईसी इंडिया लिमिटेड, प्लॉट नं. C-55, फेस-2, नोएडा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

    • By TN15
    • August 19, 2026
    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना

    • By TN15
    • August 19, 2026
    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना

    चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो एक समान

    • By TN15
    • August 19, 2026
    चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो एक समान

     ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना!

    • By TN15
    • August 19, 2026
     ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना!

    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर