माकपा ने तृणमूल पर फर्जी वोटिंग का लगाया आरोप, तृणमूल ने उलटा मकपा पर ही आरोप मढ़ा

 अनुप जोशी

रानीगंज : इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी जहांआरा खान ने रानीगंज के 88 नंबर वार्ड अंतर्गत रानीगंज उर्दू हाई स्कूल के 86 नंबर बूथ पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया है। जहाआरा खान हुसैन नगर के रानीगंज उर्दू हाई स्कूल के 86 नंबर बुथ पर पहुंची और उन्होंने आरोप लगाया कि यहां पर टीएमसी की तरफ से फर्जी वोटिंग की जा रही है। हालांकि टीएमसी ने माकपा पर ही फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया। 88 नंबर वार्ड की पार्षद नेहा साव ने आरोप लगाया उन्होंने कहा कि यहां पर सुबह से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा था लेकिन इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी शाम को आई और उन्होंने अन्य इलाकों से कुछ लड़कों को लाकर फर्जी वोटिंग करने की कोशिश की जिसका उन्होंने विरोध किया।

इस मौके पर टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा जहांआरा खान को देखकर गो बैक के नारे भी लगाए। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने जहांआरा खान पर भाजपा की दलाली करने का भी आरोप लगाया और नारेबाजी की। इसके उपरांत जो हमने जहाआरा खान से बात की तो उन्होंने कहा कि आज सुबह से यहां पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा था लेकिन शाम को यहां पर टीएमसी का निशान लगाकर कुछ व्यक्ति फर्जी वोटिंग कर रहे थे। इनमें कुछ नाबालिग लड़के भी थे जो फर्जी वोटिंग कर रहे थे। जहांनारा खान ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों से कहा कि पूरा दिन इतनी अच्छी तरह से निगरानी करने के बाद शाम को इस तरह की घटना कैसे हुई। उन्होंने इस बात पर भी हैरानी जताई कि मतदान केंद्र के कितने नजदीक आकर टीएमसी कार्यकर्ता किस तरह से नारेबाजी कर सकते हैं। हालांकि जब हमने 86
नंबर बूथ के प्रिसाईडिंग ऑफीसर सुमित माजी से बात की तो उन्होंने नाबालिग द्वारा मतदान करने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया उन्होंने कहा कि हर एक मतदाता की पहचान पत्र देखकर ही उनको मतदान करने दिया गया है।

  • Related Posts

    मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गोली मारकर की शख्स हत्या, बवाल, भड़के पप्पू यादव
    • TN15TN15
    • March 18, 2026

    मुजफ्फरपुर में पुलिस और ग्रामीणों के बीच मंगलवार…

    Continue reading
    युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …
    • TN15TN15
    • March 17, 2026

    युद्ध नहीं, शांति चाहिए” विषय पर एक हस्ताक्षर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    • By TN15
    • March 18, 2026
    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

    • By TN15
    • March 18, 2026
    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज