आसनसोल आसनसोल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ मतदान

आसनसोल – रानीगंज एवं आसनसोल दक्षिण के सभी बूथों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। कहीं से कोई अप्रिय समाचार की खबर नहीं मिली। सभी बूथों पर केंद्रीय बलों के जवान मौजूद रहे। कुल मिलाकर सभी बूथों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गया। वोट प्रतिशत की अगर हम बात करें तो रानीगंज में सुबह 9:00 तक 13.42 %, 11:00 तक 33.50 %, दोपहर 1:00 तक 50.21%, 3:00 तक 62.14 % एवं शाम 5 बजे तक 71.25 % वोटिंग हुई। वही आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में सुबह 9:00 तक 12.5%, 11:00 तक 28%, 1:00 तक 48%, 1:00 तक 48%, 3:00 तक 57.50% एवं 5 बजे तक 66.50%  वोटिंग हुई। वहीं पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी बूथों पर शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हुआ।  हालांकि भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी नेपांडेश्वर के कई बूथों पर कब्जा करने,  भाजपा के पोलिंग एजेंट को बाहर निकलना ने उन पर हमला करने का आरोप लगाया है। पांडेश्वर की वोटिंग प्रतिशत की अगर हम बात करें तो सुबह 9:00 तक 13.69%, 11:00 तक 38.20 %, 11:00 तक 38.20 %, 1:00 तक 53.25%, 3:00 तक 63.12%,  5:00 तक 71.26% वोटिंग हुई है। वहीं पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र बहुला इलाका में भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी को पुलिस ने पांडवेश्वर जाने से रोक दिया।  जिससे जितेंद्र तिवारी की पुलिस के साथ नोक झोंक देखी गई।

जितेंद्र तिवारी ने कहा कि उनके पास इलाका में घूमने के परमिशन होने के बावजूद भी पुलिस उनको घुसने नहीं दिया। इसकी जानकारी उन्होंने अपने उम्मीदवार एसएस अहलुवालिया से किया है।  लगभग 2 घंटे तक रुकने के बाद वह वापस चले गए इस दौरान उन्होंने  तृणमूल पर आपोप लगाते हुए कहा कि  पुलिस तृणमूल के पक्ष में काम कर रही है। मुझे पांडेश्वर के हर क्षेत्र में जाकर आज भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए प्रत्याशी द्वारा अधिकृत किया गया था। मुझे वहां जाने की परमिशन भी है बावजूद उसके पुलिस हमें रोक रही है हमें खबर मिली है कि पांडेश्वर के लाउदोहा क्षेत्र में हमारे पोलिंग एजेंट को बूथ से निकाल दिया गया है उनके पर हमले हो रहे हैं वहां पुलिस नहीं जा रही है। मतदाताओं को डराया धमकाया जा रहा है कई जगहों पर बूथ कब्जे की भी खबर मिली है। इन सभी बातों को मैंने अपने प्रत्याशी एसएस अहलुवालिया से अवगत करा दिया है तथा चुनाव आयोग को शिकायत करने के लिए कहा है।  इस संबंध में चुनाव के एक अधिकारी से बात करने को बताया कि जितेंद्र तिवारी इलाका का वोटर नहीं है। चुनाव प्रक्रिया में कोई बाधा न हो जिसके कारण उन्हें रोका गया है।

वहीं जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र की अगर बात करें तो पांडवेश्वर थाना अन्तर्गत श्यामला ग्राम पंचायत अन्तर्गत बुड़ी बुथ संख्या 186 पर केन्द्र वाहिनी पुलिस ने तृणमूल पंचायत सदस्य को पीटने का आरोप लगा। वहीं इस मतदान केंद्र के भीतर पश्चिम बंगाल पुलिस को देखा गया।

  • Related Posts

    बैतूल जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों एवं पशुपालकों को राहत देने की मांग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    डॉ. सुनीलम के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम…

    Continue reading
    रेप के आरोपी ने कॉन्स्टेबल के हाथ में काटा दांत, मेडिकल टेस्ट में निकला HIV पॉजिटिव 
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    • By TN15
    • October 22, 2026
    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    • By TN15
    • October 22, 2026
    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    • By TN15
    • October 22, 2026
    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    • By TN15
    • October 22, 2026
    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस