पूसा में मनरेगा में भ्रष्टाचार: पीओ पर 10 प्रतिशत कमीशन लेने का आरोप, असली मजदूरों का पर्व रहेगा फीका

पूसा: पूसा प्रखंड के बथुआ और वैनी गांव में बुधवार को भाकपा माले द्वारा आयोजित एक बैठक में मनरेगा मजदूरों ने कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ) पर भ्रष्टाचार और मनमानी का आरोप लगाया। बैठक की अध्यक्षता अमृता देवी ने की, जबकि भाकपा माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने बैठक का पर्यवेक्षण किया। मजदूरों ने आरोप लगाया कि मनरेगा पीओ 10 प्रतिशत कमीशन लेकर योजनाओं की एंट्री कर रहे हैं, जिसके कारण असली जॉब कार्ड धारी मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा है।

प्रखंड सचिव अमित कुमार ने इस दौरान कहा कि मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी की कार्यशैली भ्रष्टाचार से भरी हुई है। उन्होंने बताया कि असली मजदूरों के नाम पर सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं पहुँचता, जबकि फर्जी जॉब कार्ड धारियों के नाम पर भुगतान किया जा रहा है। इस स्थिति के कारण इस बार असली मजदूरों की दीपावली और छठ पर्व फीका रहेगा, जबकि फर्जी मजदूरों की मौज होगी।

अमित कुमार ने बताया कि भ्रष्टाचार का विरोध भाकपा माले पूरी ताकत से करेगी और मांग की कि जिला प्रशासन मनरेगा पीओ की संपत्तियों की जांच कराए, साथ ही मनरेगा योजनाओं की उच्च स्तरीय कमिटी द्वारा जांच करवाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो प्रखंड से लेकर जिला मुख्यालय तक आंदोलन किया जाएगा।

इस बैठक में कई ग्रामीणों ने हिस्सा लिया, जिनमें सुंदरी देवी, शकुंतला देवी, रेखा देवी, बबीता देवी, अनीता देवी, विमला देवी, सुलेखा देवी, चंदन देवी, सीता देवी, फूलों देवी, महेंद्र शाह, जोगिंदर सैनी, विमल राम, और सुखदेव राम प्रमुख रूप से शामिल थे।

  • Related Posts

    अम्बेडकर नगर प्राइमरी स्कूल के जर्जर पहुंच पथ और नाला का 16.48 लाख से होगा नव निर्माण : गरिमा
    • TN15TN15
    • July 11, 2026

     कार्यादेश सौंपते बोलीं महापौर-वार्ड-20 के दलित- महादलित बस्ती…

    Continue reading
    बेतिया राज की जमीन और सेलिंग से फाजिल जमीन पर भूमिहीनों और गरीबों को वासगित करो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

    बुल्डोजर राज के खिलाफ 20 अगस्त को विधानसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    • By TN15
    • July 11, 2026
    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    • By TN15
    • July 11, 2026
    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    • By TN15
    • July 11, 2026
    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस 

    • By TN15
    • July 11, 2026
    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस