दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सलाहकार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप

ऋषि तिवारी
नई द‍िल्‍ली। दिल्ली में आप पार्टी सरकार की मुश्‍क‍िलें कम होती नजर नहीं आ रही है। बता दे कि दिल्ली का ताजा मामला द‍िल्‍ली जल बोर्ड के पूर्व सलाहकार (हाइड्रोलिक्स एंड वॉटर बॉडीज) अंकित श्रीवास्तव के लेकर सामने आया रहा है। बताया जा रहा है कि​ अंक‍ित श्रीवास्‍ताव पर जल बोर्ड में सलाहकार के पद पर रहते हुए भ्रष्टाचार करने के गंभीर आरोप लग रहे हैं। इन आरोपों की जांच करने के बाद दिल्‍ली सरकार के व‍िज‍िलेंस ड‍िपार्टमेंट की ओर से गत 10 मई को एंटी करप्‍शन ब्रांच (एसीबी) में कंप्‍लेन की गई थी और अब एसीबी ने अब पूर्व सलाहकार अंकित श्रीवास्तव के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम, धोखाधड़ी व आपराधिक साजिश रचने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ पूरे मामले की जांच को लेकर व‍ि‍शेष जांच दल (एसआईटी) का गठन भी किया है।

लोकसभा चुनाव के दौरान आप पार्टी सरकार के ख‍िलाफ खुलकर आ रहे एक के बाद एक कथ‍ित भ्रष्‍टाचार के मामलों ने सरकार के सामने मुश्‍क‍िलें खड़ी कर दी हैं। सीएम अरव‍िंद केजरीवाल पहले ही द‍िल्‍ली की आबकारी नीत‍ि घोटाला मामले में अंतर‍िम बेल पर हैं, वहीं पार्टी के सीन‍ियर नेता और पूर्व ड‍िप्‍टी सीएम मनीष स‍िसोद‍िया पहले से ही जेल में बंद हैं और उन्हें दिल्ली की अदालत से अभी तक कोई राहत नहीं म‍िल पाई है। ऐसे में चुनाव के बीच अब दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व एडवाइजर अंक‍ित श्रीवास्‍तव के भ्रष्टाचार से जुड़े मामले के सामने आने से पार्टी की छव‍ि को बड़ा नुकसान हो सकता है।

एंटी करप्‍शन ब्रांच के अध‍िकार‍ियों ने यह दावा क‍िया है क‍ि अब तक की जांच में पता चला है क‍ि जल बोर्ड में करोड़ों रुपए के घोटाले हुए हैं और पूर्व सलाहकार पर व‍िज‍िलेंस जांच में पता चला क‍ि अंकित श्रीवास्‍तव ने ब‍िना कार्यों के पूरा हुए फर्जी ब‍िलों/चालानों के आधार पर कॉन्‍ट्रैक्‍टर्स को करोड़ों रुपए का भुगतान करवा द‍िया है। इतना ही नहीं, व‍िज‍िलेंस जांच में अंक‍ित श्रीवास्तव की मुख्‍यमंत्री कार्यालय में नियुक्ति करने की प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े क‍िए गए। पूर्व सलाहकार पर अपने ससुर की कंपनी को रोहिणी एसटीपी के पास वॉटर बॉडी बनाने के काम से जुड़ी टेंडर प्रक्रिया के दौरान, अनुचित तरीके से फायदा पहुंचाने के गंभीर आरोप भी लगे हैं।

  • Related Posts

    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

    Continue reading
    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    नई दिल्ली। भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    • By TN15
    • November 17, 2026
    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    • By TN15
    • November 17, 2026
    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    • By TN15
    • November 17, 2026
    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    • By TN15
    • November 17, 2026
    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन