दिल्ली में निगम चुनाव करीब, वेतन, पेंशन व डीए ना मिलने पर कर्मचारी करेंगे निगम के खिलाफ हड़ताल

नई दिल्ली| दिल्ली में नगर निगम चुनाव करीब है ऐसे में भाजपा के लिए निगम के कर्मचारी चुनाव के दौरान परेशानी खड़ी कर सकते हैं। चुनाव से पहले निगम कर्मचारी वेतन, पेंशन व डीए भत्ता लागू करने की मांगों को लेकर हड़ताल करने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि कर्मचारियों की निगम के महापौरों से मुलाकात भी हुई, लेकिन कर्मचारियों को कोई ठोस आश्वासन नहीं मिल सका है। दरअसल उत्तरी और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों को पिछले तीन महीने से वेतन और पेंशन नहीं मिला है। वहीं केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाए गए डीए भत्ता को भी लागू नहीं किया गया। निगम कर्मचारियों की संयुक्त संगठन कन्फेडरेशनऑफ एमसीडी इम्पलाइज यूनियन ने निगमों के महापौरों व अन्य अधिकारियों से मुलाकात के बाद घोषणा की है कि 13 दिसंबर से कर्मचारी काम बंद हड़ताल करेंगे।

यूनियन के तरफ से जानकारी दी गई कि, शुक्रवार को कंफेडरेशन के सभी घटक दलों की मेयर और निगम प्रशासन के साथ दो घंटे चली चर्चा बेनतीजा रही, क्योंकि निगम प्रशासन सिवाय आश्वासन के कोई भी ठोस कार्रवाई करने के तैयार नहीं है। वहीं आज की स्थिति में बिना आदेश और सैलरी ,पेंशन और डीए के कर्मचारी ठगा सा महसूस कर रहे हैं। हम 13 दिसंबर सोमवार को प्रदर्शन करेंगे, यह प्रदर्शन निगम हेडक्वार्टर सिविक सेंटर पर किया जाएगा।

कन्फेडरेशन के कन्वीनर अस्लम परवेज ने बताया कि, निगम की ओर से सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। करीब एक लाख कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल होंगे। जिनमें सभी डिपार्टमेंट के कर्मचारी होंगे। वर्तमान व पूर्व कर्मचारियों को वेतन और पेंशन नहीं मिलने से उनके घर के खर्चे पूरे नहीं हो रहे हैं। कई कर्मचारी 60 साल से अधिक की उम्र के हैं, उनको पेंशन नहीं मिल रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि, “तीनों निगमों को फिर से एक कर दी जाए। वहीं या तीनों निगमों का फाइनेंस एक कर दिया जाए। साथ ही केंद्र सरकार एक बार ढाई हजार करोड़ देकर निगमों की दिक्कतों को खत्म कर दें। निगम और दिल्ली सरकार सिर्फ एक दूसरे के ऊपर आरोप ही लगाती है।

Related Posts

Municipal Council Elections : भिवाड़ी में नरेश पटेल की रैली, उमड़ी भीड़ 

डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर रहे बीजेपी प्रत्याशी वार्ड नंबर…

Continue reading
…और रो पड़े दबंग विधायक अनंत सिंह! जानें क्या है मामला?
  • TN15TN15
  • September 2, 2026

पटना के बाढ़ अनुमंडल के बेढ़ना गांव में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वैज्ञानिक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महक रही बिजनौर मिट्टी की सौंधी खुशबू!

वैज्ञानिक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महक रही बिजनौर मिट्टी की सौंधी खुशबू!

Municipal Council Elections : भिवाड़ी में नरेश पटेल की रैली, उमड़ी भीड़ 

Municipal Council Elections : भिवाड़ी में नरेश पटेल की रैली, उमड़ी भीड़ 

रूस में रह रहे भारतीयों पर कहर, गिरफ्तार कर जबरदस्ती भर्ती कराया जा रहा है सेना में!

रूस में रह रहे भारतीयों पर कहर, गिरफ्तार कर जबरदस्ती भर्ती कराया जा रहा है सेना में!

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे की मुख्यमंत्री नैतिक जिम्मेदारी लें और पदत्याग करें अन्यथा राष्ट्रपति उन्हें बर्खास्त करें : रघु ठाकुर

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे की मुख्यमंत्री  नैतिक जिम्मेदारी लें और पदत्याग करें अन्यथा राष्ट्रपति उन्हें बर्खास्त करें : रघु ठाकुर

The Bloody Building : छात्रों के लिए काल बन रहे दिल्ली के जर्जर मकान, एक साल में 6 हादसे और 35 मौत 

The Bloody Building : छात्रों के लिए काल बन रहे दिल्ली के जर्जर मकान, एक साल में 6 हादसे और 35 मौत 

क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?