कई देशों में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, सतर्कता जरूरी – मुख्यमंत्री

कुशीनगर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि दुनिया के कई देशों में कोरोना संक्रमण फिर तेजी से बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश और प्रदेश ने कोरोना पर सफल नियंत्रण पा लिया है, फिर भी दुनिया मे संक्रमण के नए दौर को लेकर हमें सतर्कता पर जरूर ध्यान रखना होगा। दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी के मंत्र का अनुसरण करने के साथ ही जिन लोगों ने अब तक वैक्सीन नहीं लगवाई है उन्हें वैक्सीन लगवाने को प्रेरित करें।

मुख्यमंत्री योगी सोमवार को कुशीनगर जिले के पडरौना, रविंद्र नगर स्थित बुद्धा पार्क में आयोजित मंडल स्तरीय सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि यहां विवाह बंधन में बंधे सभी वर-वधू ने पहले से मास्क लगा रखे हैं। कहा कि कोरोना के चलते कई देशों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और उत्तर प्रदेश में कोरोना के सफल प्रबंधन की मिसाल पूरी दुनिया ने देखी। लॉकडाउन में उत्तर प्रदेश ऐसा पहला राज्य था जिसने गरीबों, श्रमिकों को भरण-पोषण भत्ता दिया। 54 लाख श्रमिकों को इसका लाभ मिला। सरकार ने मुफ्त में खाद्यान्न वितरण भी प्रारम्भ किया जो अनवरत जारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सभी के लिए मुफ्त कोरोना जांच, इलाज और वैक्सीन की व्यवस्था की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह से कोविड वैक्सीन लगवाने के बारे में पूछा। सबके हाथ उठाने पर उन्होंने कहा कि आपके आसपास जो लोग भी बचे हों उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। सीएम ने बताया कि देश में 125 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है उत्तर प्रदेश में भी 16 करोड़ लोगों को एक या दो डोज लग चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक विवाह योजना एक सामाजिक क्रांति, आंदोलन व अभियान है। ऐसे आयोजनों से बाल विवाह और दहेज जैसी कुप्रथाओं पर अंकुश लगता है। यही नहीं इससे गांव की बेटी सबकी बेटी का भाव भी जुड़ता है। यहां अपना-पराया का भाव समाप्त दिख रहा है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का भाव नजर आ रहा है। योगी ने कहा कि क्या कभी किसी ने सोचा था कि श्रमिकों की कन्याओं के विवाह में मंत्री, सांसद, विधायक और स्वयं मुख्यमंत्री भी सहभागी बनेंगे ? पर, अब यह हकीकत है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि श्रमिक ही राष्ट्र का निर्माता है। उसके पुरुषार्थ में राष्ट्र की नींव है। नींव जितनी मजबूत होगी, देश उतना ही मजबूत होगा।

श्रम विभाग के उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की तरफ से आयोजित इस समारोह में गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर व महराजगंज जनपद के कुल 2503 जोड़े विवाह के पावन बंधन में बंधे। नवयुगलों में 2243, हिन्दू, 138 मुस्लिम व 122 बौद्ध शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने सभी नव दम्पतियों को आशीर्वाद देते हुए मुख्यमंत्री ने उनके सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने मंच से तीन मुस्लिम नव दम्पतियों समेत 11 युगलों को प्रमाण पत्र और पुष्पगुच्छ भेंट किया। प्रमाण पत्र देने के दौरान मुख्यमंत्री ने जोड़ों से आत्मीय संवाद भी किया।

समारोह में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत करते हुए श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में खून पसीना बहाने वाले श्रमिकों की पूर्व की सरकारों ने सुध नहीं ली थी। श्रमिकों के हितों की चिंता केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार ने की। आज श्रमिकों के लिए 18 योजनाएं चलाई जा रही हैं। बहुत पारदर्शी तरीके इनका लाभ श्रमिकों को मिल रहा है। मौर्य ने श्रमिकों के कल्याण के लिए सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी भी दी।

Related Posts

युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …
  • TN15TN15
  • March 17, 2026

युद्ध नहीं, शांति चाहिए” विषय पर एक हस्ताक्षर…

Continue reading
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

BJP ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कांशीराम पर अब दलित वोटबैंक की राजनीति, सभी दल लगाने भुनाने में!

  • By TN15
  • March 17, 2026
कांशीराम पर अब दलित वोटबैंक की राजनीति, सभी दल लगाने भुनाने में!

कायर सरकार-कमजोर विपक्ष और बेहाल जनता!  

  • By TN15
  • March 17, 2026
कायर सरकार-कमजोर विपक्ष और बेहाल जनता!  

भारतीय भक्ति काव्य परम्परा, ‌‌संगीत‌ की संगत में ‌गुज़रे तीन दिन!

  • By TN15
  • March 17, 2026
भारतीय भक्ति काव्य परम्परा, ‌‌संगीत‌ की संगत में ‌गुज़रे तीन दिन!

समाजवादी राजनीति का आधार विचार और संघर्ष होना चाहिए न कि सत्ता

  • By TN15
  • March 17, 2026
समाजवादी राजनीति का आधार विचार और संघर्ष होना चाहिए न कि सत्ता

होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

  • By TN15
  • March 17, 2026
होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

  • By TN15
  • March 17, 2026
व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने