उपेंद्र कुशवाहा भी परेशान हैं मस्जिदों में लाउडस्पीकर बजने से 

लाउडस्पीकर विवाद पर सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा था कि अजान केवल 3-4 मिनट की होती है और अखंड रामायण कई घंटे चलता है 

द न्यूज 15 
पटना । आरएसएस का देश पर ऐसा असर पड़ जाएगा किसी ने सोचा न था। जब खांटी समाजवादी मस्जिद में लाउडस्कीपर बजने का हवाला देकर नींद न आने की बात करत सकते हैं तो समझ लीजिए देश कहां जा रहा है। जिस देश नमाज पर उठने की परंपरा सी बन गई हो उसी देश में नमाज को इतना बड़ा मुद्दा बना लिया जाएगा यह समझ से बाहर है। यह ऐसे समय में हो रहा है जब गांवों में भी मंदिरों में ४ बजे से ही भक्तिगीत बजने शुरू हो जाते हैं। मस्जिदों में लाउडस्पीकर बजाने का मुद्दा जदयू संसदीय दल के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने उठाया है।  दरअसल देश के कई राज्यों में रमजान के बीच, मस्जिदों में लाउडस्पीकर को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। महाराष्ट्र, कर्नाटक के बाद अब इस मुद्दे पर बिहार में भी राजनीति गर्माती नजर आ रही है। एक मंत्री के बयान का जिक्र करते हुए जब उपेंद्र कुशवाहा से सवाल किया गया तो जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा, “हम तो गांव जाते हैं तो सो नहीं पाते हैं, चार बजे से ही मंदिर में लाउडस्पीकर बजने लगता है।”
उपेंद्र कुशवाहा से पूछा गया था कि खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम ने मस्जिद में बजने वाले लाउडस्पीकर पर रोक लगाने की मांग की है। इस पर कुशवाहा ने कहा, “मंत्री ने क्या सोचकर ये बयान दिया है, ये तो वही जानें लेकिन ऐसा नहीं है कि इसके दायरे में केवल मस्जिद ही आती हैं, बल्कि ऐसी स्थिति मंदिरों के मामले में भी आती है।”
कुशवाहा ने आगे कहा, “कभी-कभी डेढ़-दो बजे रात में घर लौटकर सोने जाते हैं तभी लाउडस्पीकर बजने लगता है।” उन्होंने कहा कि तेज आवाज कहीं से भी आए, उसे रोकने पर विचार किया जाना चाहिए। कुशवाहा ने कहा कि बात मंदिर-मस्जिद की नहीं है। ध्यान इस बात पर दिया जाना चाहिए कि यह आवाज खासकर सोने यानी रात के समय या तड़के सुबह न हो।

  • Related Posts

    यूपी चुनाव से पहले ब्राह्मण वोटरों पर अखिलेश यादव की नजर, 17 जून को बुलाई अहम बैठक 
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी…

    Continue reading
    ‘पहले पीएम मोदी को बदनाम करते थे और अब…’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के गिरिराज सिंह?
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और उत्तर प्रदेश की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    • By TN15
    • June 16, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    • By TN15
    • June 16, 2026
    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

    कौन हैं फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रचने वाले सरप्रीत सिंह? पिता चलाते हैं किराने की दुकान

    • By TN15
    • June 16, 2026
    कौन हैं फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रचने वाले सरप्रीत सिंह? पिता चलाते हैं किराने की दुकान

    बिना इस्तीफा दिए निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का दल बदल जनता के साथ विश्वासघात!

    • By TN15
    • June 16, 2026
    बिना इस्तीफा दिए निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का दल बदल जनता के साथ विश्वासघात!